यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है सपना चौधरी का नया सॉन्ग 'घुंघरू'... देखें VIDEO

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी न सिर्फ अपने गानों और डांस की लिए फेमस हैं बल्कि वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं

Update: 2021-04-20 12:47 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क |   हरियाणवी डांसर सपना चौधरी न सिर्फ अपने गानों और डांस की लिए फेमस हैं बल्कि वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए सिर्फ अपनी लेटेस्ट तस्वीरों और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। वहीं सपना के बैक-टू-बैक नए गाने रिलीज हो रहे हैं। सपना लगातार अपने नए गानों की सौगात अपने फैंस को देती नजर आ रही हैं। इसी बीच सपना का नया गाना 'घुंघरू' रिलीज हो गया है। इस गाने ले रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। गाने में सपना एक अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। यहां देखें वीडियो—

सपना चौधरी का नया हरियाणवी सॉन्ग 'घुंघरू' आज यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। इस गाने में सपना के साथ विवेक राघव नजर आ रहे हैं। वहीं इस गाने को अपनी आवाज हरियाणवी सिंगर यूके हरियाणवी ने दी है। इसके लिरिक्स आमीन बारूदी के हैं। गाने में सपना चौधरी बेहद ही खूबसरत नजर आ रही हैं। वहीं उनका हरियाणवी अंदाज और लुक ने एक बार फिर से फैंस का दिल जीत लिया है। अबतक इस गाने को लाखों लोग देख चुके हैं
अपको बात दें कि 'घुंघरू' गाने से पहले हाल ही में सपना चौधरी का एक और नया गाना 'स्लेट बरती' रिलीज हुआ है। इस गाने में सपना के साथ हरियाणवी सिंगर राज मावर उनके साथ नजर आईं थीं। 'स्लेट बरती' में सपना एक स्कूल टीचर की भूमिका में नजर आ रही हैं। वहीं पूरे गानें में आपको सपना के हाथ में स्लेट और बरती नजर आएगी। ये रोमांटिक सॉन्ग हैं। सपना गानें में स्कूल के बच्चों को डांस सिखाती दिख रही हैं। सिंगर राज मावर ने इस गाने न सिर्फ अपनी आवाज दी है बल्कि इसको म्यूजिक भी उन्हीं ने दिया है। इस गाने राइटर संजीत सारोहा हैं। अबतक इस गाने को यूट्यूब पर लाखों लोग देख चुके हैं।


Full View



Similar News