हरयाणवी डांसर सपना चौधरी इस बार होली के फेस्टिवल पर अपने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती नजर आईं. सपना ने एक स्पेशल होली इवेंट पर भोजपुरी फिल्मों के मशहूर कलाकार पवन सिंह संग अपने धमाकेदार अंदाज में डांस किया जिसका वीडियो इंटरनेट पर देखने को मिला है. इस वीडियो में सपना अपने दिलकश अंदाज में डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं.

सपना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है जिसमें देसी अवतार में सपना अपने खूबसूरत अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं. सपना यहां भोजपुरी गाने पर पवन सिंह के साथ डांस करती नजर आ रही हैं. उनके वीडियो को सोशल मीडिया पर लाखों लोग देख रहे हैं.
देखें सपना चौधरी और पवन सिंह का ये वीडियो:
Full View

पवन और सपना की इस धमाकेदार जोड़ी को भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इसकी काफी चर्चा भी हो रही है. इस वीडियो पर कमेंट करते हुए सपना और पवन के फैंस भी उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं.


Tags: