सान्या मल्होत्रा ने बताया अपने ब्रेकअप का दर्द, कहा- बहुत मुश्किल वक्त था...
राजकुमार राव काम कर रहे हैं। ये एक तेलगू फिल्म का रीमेक है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस की फिल्म मीनाक्षी सुंदरेश्वर में नजर आई। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ साउथ एक्टर अभिमन्यु दसानी (Abhimanyu Dasani) भी नजर आई। इसी बीच अब एक्ट्रेस ने अपने ब्रेकअप पर भी बात की है। एक्ट्रेस ने अपने रिलेशनशिप और उसके दर्द भरे ब्रेकअप के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वे भी इस दर्द से गुजर चुकी हैं और अब खुद को मानसिक तौर पर मजबूत करने पर काम कर रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि, "मुझे लगता है कि हर किसी के लिए ब्रेकअप बहुत मुश्किल वक्त होता है, लेकिन मुझे इस वक्त ने खुद पर काम करने के लिए प्रेरित किया है।
सान्या ने बताया कि वह भी ब्रेकअप के दर्द से गुजर चुकी है। उन्होंने कहा कि, "मेरा ब्रेकअप बहुत दर्द से भरा था। चार साल लंबा, लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप, ये तब शुरू हुआ जब मैं दिल्ली में ही रहती थी।" सान्या आगे कहती हैं कि जिस समय हमने अलग होने को फैसला लिया, उस वक्त लॉकडाउन लग गया और मैं मुंबई में अकेले थी।
हालांकि, इस मुश्किल समय में मैंने खुद को संभाला, उनको समझा और खुद पर काम किया। साल 2020 मेरे लिए खुद को ठीक करने का एक अच्छा साल था। उन्होंने आगे बताया कि, "हम सबको प्यार के बारे में जो सबसे बड़ा झूठ कहा जाता है वह यह है कि खुद से प्यार जरूरी नहीं है। जैसे हम बॉलीवुड में देखते है कि एक इंसान प्यार के लिए दूसरे के पीछे दौड़ता है। लेकिन असल में ये आपके अंदर ही है।"
सान्या मल्होत्रा ने कहा, खासकर, बॉलीवुड में दिखाया जाता है कि एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के प्यार के पीछ भाग रहा होता है, लेकिन ऐसा ही कुछ आपके अंदर भी चल रहा होता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सान्या मल्होत्रा एक क्राइम थ्रिलर फिल्म में काम कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता बॉबी देओल और विक्रांत मैसी भी नजर आएंगे। इसके अलावा वह अगले साल मई में रिलीज होने वाली HIT द फर्स्ट केस फिल्म में भी दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता राजकुमार राव काम कर रहे हैं। ये एक तेलगू फिल्म का रीमेक है।