क्रिसमस के मौके पर सैंटा बनीं मोनालिसा, RED ड्रेस में दिखा HOT अंदाज

25 दिसंबर को हर कोई क्रिसमस का त्योहार सेलिब्रेट कर रहा है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स ने भी इस त्योहार को जमकर सेलिब्रेट किया।

Update: 2020-12-25 12:39 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| 25 दिसंबर को हर कोई क्रिसमस (Christmas) का त्योहार सेलिब्रेट कर रहा है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स ने भी इस त्योहार को जमकर सेलिब्रेट किया। इस त्योहार की पूर्व शाम यानी कि क्रिसमस इवनिंग पर स्टार्स ने धूमधाम से पार्टी की। उनकी तस्वीरें और वीडियोज अब वायरल हो रहे हैं।

स्टार्स अपने फैंस के साथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रहे हैं। हाल ही में भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने खास अंदाज में अपने फैन्स को क्रिसमस की बधाई दी है। उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिन्हें खूब पसंद किया जा रहा है।
मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर रेड आउटफिट में अपनी तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें वह बेहद हॉट नजर आ रही हैं। उन्होंने फैन्स को हैप्पी क्रिसमस भी कहा है।
मोनालिसा का हॉट सैंटा क्लॉज लुक फैन्स को पसंद आ रहा है। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते कैप्शन में लिखा, ''सभी को मैरी क्रिसमस। क्रिसमस डे 2020, जॉय, हैप्पीनेस।''
एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है। फैन्स कमेंट बॉक्स में मोनालिसा को क्रिसमस की बधाई दे रहे हैं। मोनालिसा को फैशन सेंस के लिए जाना जाता है। वह अक्सर नए-नए लुक में अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं।



हाल ही में मोनालिसा पति विक्रांत के साथ गोवा वेकेशन के लिए गई थीं। दोनों ने वहां साथ में खूब क्वालिटी टाइम स्पेंड किया। इससे पहले मोनालिसा ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें शेयर की थीं। उन्होंने हाल ही में अपना वजन कम किया है।



मोनालिसा के नए लुक को देखकर फैन्स भी चौंक गए थे। मोनालिसा खुद को फिट रखने के लिए खूब वर्कआउट करती रहती हैं। लॉकडाउन में जिम बंद होने के बावजूद मोनालिसा घर में ही वर्कआउट करती थीं। मोनालिसा जल्दी बिग बॉस 14 में नजर आएंगी।


Tags:    

Similar News