संजीदा शेख की बोल्ड तस्वीर हुई वायरल, देखकर फैंस हुए हैरान

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस संजीदा शेख इंडस्ट्री की एक फेमस एक्ट्रेस हैं।

Update: 2021-06-12 12:00 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस संजीदा शेख इंडस्ट्री की एक फेमस एक्ट्रेस हैं। संजीदा हमेशा से ही अपनी खूबसूरती और हॉटनेस की वजह से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। संजीदा एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें शेयर कर फैंस के बीच चर्चा में बनीं रहती हैं। हाल ही में जहां संजीदा और उनके पति आमिर अली बेटी के एक क्यूट वीडियो को लेकर चर्चा में आए थे। वहीं अब संजीदा की एक बेहद ही बोल्ड तस्वीर इंटरनेट पर कोहराम मचा रही है।

संजीदा शेख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीर शेयर कर फैंस के दिलों की धड़कनों को बढ़ा दिया है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि संजीदा बाथरूम में खड़ी हैं। वहीं उन्होंने सिर्फ ब्लू कलर की टॉवेल से खुद को कवर कर रखा है। उनके चारों तरफ ग्लास के दरवाजे दिख रहे हैं। वहीं इस दौरान उनके देखने का अंदाज फैंस को दीवाना बना रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए संजीदा ने हॉर्ट इमोजी शेयर किया है। बता दें कि इस फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे है। वहीं इस पर कमेंट कर अपनी राय देते हुए एक्ट्रेस की खूब तारीफ भी कर रहे हैं।
आपको बता दें कि हाल ही में संजीदा ने बेटी का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। जिसे देख फैंस आयरा के दीवाने हो रहे हैं। इस वीडियो में उनकी बेटी आयरा बेहद क्यूट नज़र आ रही थीं। वीडियो में संजीदा बेटी से कुछ सवाल कर रही हैं जिसका जवाब आयरा भी अपने क्यूट अंदाज़ में देती नजर आईं। वीडियो में संजीदा बेटी आयरा से पूछ रही हैं 'आप किस देश में रहती हो?' इसके जवाब में आयरा कहती हैं 'इंडिया'। इसके बाद संजीदा पूछती हैं 'दूध कौन देता है?' आयरा इसके जवाब में कहती हैं 'गाय (काऊ)'। वीडियो में प्यारी आयरा की इंटेलीजेंस और क्यूटनेस फैंस को काफी पसंद आई थी।


Tags:    

Similar News