नई दिल्ली: छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस संजीदा शेख (Sanjeeda Shaikh) पिछले कुछ वक्त से लगातार अपने बोल्ड लुक के कारण खबरों में छाई हुई हैं. संजीदा अपने फैंस के साथ हर दिन अपना एक नया बोल्ड और हॉट अवतार शेयर कर रही हैं, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाता है. अब एक बार फिर से संजीदा अपने लेटेस्ट अवतार के कारण सुर्खियों में आ गई हैं.

बेहद हॉट दिख रही हैं संजीदा
संजीदा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो पोस्ट की है, जिसे देख उनके सभी फैंस के होश उड़ गए हैं. इसमें एक्ट्रेस को ब्लू कलर की ब्रालेट पहने देखा जा रहा है.
इसके साथ उन्होंने वूलेन की फैदर जैकेट भी कैरी की हुई है. उन्होंने यहां साइड पोज देते हुए फोटो क्लिक करवाई है. संजीदा को इस तस्वीर में नो-मेकअप लुक में देखा जा रहा है. उन्होंने आपने बालों को बिखरा हुआ छोड़ा है.
फैंस हुए दीवाने
संजीदा ने अपना यह लुक पोस्ट करते हुए इसके साथ पर्पल कलर का हार्ट कैप्शन में बनाया है. अब एक्ट्रेस के चाहने वाले हमेशा की तरह उनके इस लुक को बेहद पसंद कर रहे हैं. कुछ घंटों में ही इस पर लाखों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं. संजीदा की तारीफ करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'आप बहुत खूबसूरत दिख रही हैं.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्यूट स्माइल'. वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, 'लवली एंड नॉटी.'
निजी जिंदगी के कारण चर्चा में हैं संजीदा
गौरतलब है कि संजीदा पिछले कुछ दिनों से अपनी निजी जिंदगी के कारण काफी सुर्खियों में हैं. हाल ही में उनका और पति आमिर अली का तलाक हुआ है. जिसके बाद दोनों की बेटी की कस्टडी संजीदा को मिल गई. दोनों ने 2012 में एक दूसरे से शादी की और 2020 में इनके बीच परेशानियां आने लगीं. जिसके बाद दोनों अलग हो गए थे.
Tags: