नई दिल्ली: छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस संजीदा शेख (Sanjeeda Sheikh) अपनी बोल्डनेस और फिटनेस के कारण अक्सर चर्चा का हिस्सा बनी रहती हैं. वह पिछले काफी समय से टीवी इंडस्ट्री से दूर हैं, लेकिन इसके बावजूद भी फैंस के बीच चर्चा में कैसे रहना है इस बात को वह अच्छी तरह जानती हैं. एक्ट्रेस लगातार अपने लुक्स और स्टाइलिश अंदाज को लेकर चर्चा में हैं.

ब्लैक ट्रांसपेरेंट टॉप पहने दिखीं संजीदा
अब एक बार फिर से संजीदा अपने लेटेस्ट पोस्ट के कारण सुर्खियां बटोर रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह ब्लैक ट्रांसपेरेंट टॉप में नजर आ रही हैं और बेहद हॉट दिख रही हैं. संजीदा ने फिर से इंटरनेट का पारा हाई कर दिया है. एक्ट्रेस की परफेक्ट फिगर देख कोई भी हैरान हो जाएगा. वह कैमरे की ओर देखकर बेहद कातिलाना पोज देती दिखाई दे रही हैं.
संजीदा ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा
संजीदा की इस बोल्ड तस्वीर ने इंटरनेट पर आग लगा दी है. सामने आई तस्वीर में देखा जा सकता है कि संजीदा ब्लैक ट्रांसपेरेंट टॉप पहने नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए लाइट मेकअप किया हुआ है. खुले बाल संजीदा की खूबसूरती को और बढ़ा रहे हैं. वाकई संजीदा ब्लैक कलर में काफी प्यारी लग रही हैं. वह कैमरे को हॉट अंदाज में देखती हुई नजर आ रही हैं.
एक्ट्रेस के लुक से नजरें हटाना हुआ मुश्किल
अब संजीदा की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. फैंस उनके इस अंदाज पर से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं. संजीदा का यह अंदाज उनके चाहने वालों को मदहोश कर रहा है. गौरतलब है कि संजीदा ने सिर्फ अपने दम पर इंडस्ट्री में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है. उन्होंने 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'बागबान' से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वह 2005 में टीवी शो 'क्या होगा निम्मो का' में नजर आईं.
Tags: