नई कार के साथ Sanjay दत्त की शानदार एंट्री, फैंस का दिल जीता

Update: 2026-01-15 14:17 GMT

Entertainment मनोरंजन: संजय दत्त की पिछले दिनों फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर चर्चा रही। फिल्म में असलम चौधरी के किरदार में वह छा गए। हाल ही में उनकी नई कार और उनके स्वैग के फैंस दीवाने हो गए। जानिए, ऐसा क्या खास था संजय दत्त की नई कार में?

संजय दत्त काे हाल ही में एलन मस्क की कंपनी की कार ‘टेस्ला साइबर ट्रक’ में देखा गया। यह कार भारत में चंद ही लोगों के पास है। भारत में इसकी कीमत 60 लाख रुपये बताई जा रही है। इसी कार में संजय दत्त बैठे दिखे। वह कार से जब बाहर आए तो पैपराजी ने उनके जमकर फोटो क्लिक किए।

संजय दत्त के कार वाले वायरल वीडियो पर फैंस ने भी रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा, 'संजय दत्त की बराबरी कोई नहीं कर सकता है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्या लग रहे हैं।' इसी तरह कई यूजर्स ने हार्ट, फायर इमोजी संजय दत्त के स्वैग के लिए सोशल मीडिया पर शेयर किए। 

Tags:    

Similar News