Bhojpuri Hot Video: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh)के गाने काफी जबरदस्त और धमाकेदार होते हैं। रिलीज होने के साथ ही पवन सिंह के गाने इंटरनेट पर तहलका मचाने लगते हैं। ऐसे में अगर रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) का साथ मिल जाए तो सोने पर सुहागा हो जाता है। कपल का एक ऐसा ही जबरदस्त सॉन्ग रिलीज हुआ है, जो ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है।
गाने का नाम है, 'सेम 2 सेम' (Same 2 Same)। वीडियो में रानी चटर्जी और पवन सिंह के बीच काफी शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, जो फैंस द्वारा काफी पसंद की जा रही है। इतना ही नहीं वीडियो में इस जोड़ी ने कमरतोड़ डांस भी किया है।
Full View

गाने में पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने दी है। बोल लिखे हैं आज़ाद सिंह ने और म्यूजिक श्याम आजाद के हैं। बॉस म्यूजिक भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर पर जारी किए गए इस गाने को कुछ ही घंटों में 17 लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। 1 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक बटन प्रेस कर प्यार बरसाया है।
Tags: