समर सिंह और चांदनी सिंह का नया गाना रिलीज, देखें वीडियो

मालूम हो कि गाने में मशहूर सिंगर शिल्पी राज ने भी अपनी आवाज दी है।

Update: 2022-09-30 04:53 GMT

Samar Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी स्टार समर सिंह का कोई भी गाना इंटरनेट वर्ल्ड में आते ही छा जाता है। उनके गानों को लोग दिल खोलकर प्यार देते है। इसी बीच में उनका नया गाना सामने आया है, जिसका नाम है 'तू जलेबी हम टिकुली बेचब' (Tu Jalebi Hum Tikuli Bechab) है। इस गाने में उनके साथ एक्ट्रेस चांदनी सिंह भी नजर आ रही हैं। इस सॉन्ग में समर और चांदनी डांस करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। बता दें कि इस गाने के बोल आलोक यादव ने लिखे हैं। यूट्यूब पर रिलीज होते ही ये गाना ट्रेंड करने लगा है। बताते चलें कि इस गाने को अबतक 8 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है। वहीं बहुत कम समय में ही इस गाने ने 2 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिया है। मालूम हो कि गाने में मशहूर सिंगर शिल्पी राज ने भी अपनी आवाज दी है।


Full View


Tags:    

Similar News