शादी टूटने के बाद पहली बार पति नागा चैतन्य संग काम करेंगी Samantha! नए प्रोजेक्ट के लिए मिलाए हाथ

जिसे जानने के बाद कुछ लोग हैरान होंगे, तो कुछ खुश।

Update: 2022-11-10 05:22 GMT
Samantha Ruth Prabhu-Naga Chaitanya New Project: साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। एक्ट्रेस ने कुछ दिन पहले खुलासा किया था कि वो 'मायोसिटिस' नाम की बीमारी से जूझ। इस खबर के सामने आने के बाद एक्ट्रेस के फैंस काफी दुखी और परेशान हो गए थे। एक्ट्रेस इस खबर के अलावा अपनी फिल्म 'यशोदा' को लेकर भी सुर्खियों में छाई हुई है। वो इन दिनों अपनी इस फिल्म का प्रमोशन करने में लगी हुई थी। इसी बीच अब सामंथा रूथ प्रभु से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसे जानने के बाद कुछ लोग हैरान होंगे, तो कुछ खुश।
एक्स पति संग फिल्म में नजर आ सकती हैं सामंथा रूथ प्रभु
सामंथा रूथ प्रभु और नागा चैतन्य एक समय पर साउथ के सबसे दमदार कपल थे। लेकिन शादी के कुछ साल दोनों अलग हो गए। जिसके बाद इन दोनों को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ चलता रहता है। इसी बीच बॉलीवुड लाइफ के पास इन दोनों से जुड़ी एक खास जानकारी हाथ लगी है। नागा चैतन्य और सामंथा रूथ प्रभु दोनों एक प्रोजेक्ट में साथ में नजर आने वाले है। इतना ही नहीं सामंथा रूथ प्रभु की सेहत की खबर सुनने के बाद नागा चैतन्य और उनके पिता अक्किनेनी नागार्जुन से एक्ट्रेस मिलने का प्लान बना रहे है। इस खबर के सामने आने के बाद नागा चैतन्य और सामंथा रूथ प्रभु के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

Tags:    

Similar News

-->