सलमान ने लिया प्रियंका का नाम, फिल्म में मिलेगा बड़ा ब्रेक!!

शहनाज फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आएंगी।

Update: 2023-01-14 02:15 GMT
Bigg Boss 16: टीवी के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के दर्शक 'वीकेंड का वार' का बेसब्री से इंतजार करते हैं। बिबी हाउस के फैंस के बीच सलमान के 'वीकेंड का वार' का अलग ही क्रेज है। शो में सलमान अक्सर कंटेस्टेंट्स की बैंड बजाते हैं। साथ ही वह शो में मौजूद कलाकारों के साथ भी मस्ती करते हैं। इस बार भी वीकेंड का वार में कुछ ऐसा ही होगा। लेकिन इस बीच सलमान खान (Salman Khan) कुछ ऐसा भी बोलते हुए दिखाई देंगे, जिसे सुनकर प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) के फैंस खुशी में झूम उठेंगे। सलमान ने वीकेंड का वार में कई बार प्रियंका को फटकार लगाई है, जिस वजह से अभिनेता पर फैंस भड़के भी है। वहीं, अब भाईजान ने प्रियंका संग काम करने की इच्छा जताई है। 
सलमान ने लिया प्रियंका का नाम
दरअसल, बिग बॉस 16 के बीते एपिसोड में सिमी ग्रेवाल ने शो में एंट्री ली थी। इस दौरान उन्होंने घरवालों से खूब सारी बातें कीं। वहीं, अब 'वीकेंड का वार' में भी सिमी ग्रेवाल सलमान से ढेर सारी बातें करेंगी। इस दौरान वह सलमान से पूछेंगी कि वह बिग बॉस के किस कंटेस्टेंट के साथ काम करना चाहते हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए वह प्रियंका चाहर चौधरी का नाम लेंगे। उन्होंने जवाब में कहा है कि वह भविष्य में प्रियंका और साजिद खान के साथ काम करना पसंद करेंगे। बता दें कि सलमान खान बिग बॉस के कई कंटेस्टेंट को अपनी फिल्मों में मौका दे चुके हैं, जिसमें शहनाज गिल का नाम भी शामिल है। शहनाज फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आएंगी। 
शो की मजबूत कंटेस्टेंट हैं प्रियंका चाहर चौधरी
सीरियल 'उडारियां' से पॉपुलर हुई प्रियंका चाहर चौधरी को बिग बॉस में फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। शो में प्रियंका हर मुद्दे पर आवाज उठाती हैं और इसी वजह से वह घर की मजबूत कंटेस्टेंट हैं। बिग बॉस के इस खेल में वह शिव ठाकरे को बराबर टक्कर दे रही हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर जनता की जान प्रियंका ट्रेंड में रहता है। इसी से साबित होता है कि फैंस प्रियंका को बिग बॉस 16 की विनर बनाने की तैयारी कर चुके हैं। 

Tags:    

Similar News

-->