सलमान खान की बहन अर्पिता ने 10 करोड़ में खरीदा चार पार्किंग वाला घर, बनीं करोड़ों की प्रॉपर्टी की मालकिन

एक्टर को आखिरी बार सलमान खान के साथ फिल्म 'अंतिमः द फाइनल ट्रुथ' में देखा गया था।

Update: 2022-02-18 06:04 GMT

सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान की खुशियां इन दिनों सातवें आसमान पर है, क्योंकि उन्होंने मुंबई में अपने सपनों का घर आशियाना खरीदा है। अर्पिता ने मुंबई में 1750 स्क्वायर फीट का एक घर खरीदा है, जिसमें 4 कार पार्किंग भी है। सलमान की बहन ने यह घर 10 करोड़ रुपए में खरीदा है।

अर्पिता का ये यह घर मुंबई के खार वेस्ट में स्थित है। यह घर फ्लाइंग कारपेट बिल्डिंग के 12 वें फ्लोर पर है। इसकी रजिस्ट्रेशन 4 फरवरी को हुई हैl

अर्पिता खान ने इस घर के लिए 40 लाख रुपए स्टैम्प ड्यूटी दी है।
बता दें अर्पिता खान अपने भाई सलमान के बेहद करीब हैं और भाईजान उन्हें बेहद प्यार करते हैं। अर्पिता ने साल 2014 में एक्टर आयुष शर्मा के साथ शादी की थी, जिसके बाद कपल के दो बच्चे आहिल और आयत हुए। अर्पिता के पति और एक्टर को आखिरी बार सलमान खान के साथ फिल्म 'अंतिमः द फाइनल ट्रुथ' में देखा गया था।


Tags:    

Similar News