Salman Khan's Movie Radhe Watch Online: सलमान खान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' (Radhe: Your Most Wanted Bhai) आज आखिरकार सिनेमाघरों में और ऑनलाइन रिलीज कर दी गई. दर्शकों की सुरक्षा और सहूलियत को ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने इसे जी5, जीप्लेक्स समेत अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज कर दी गई. सलमान की इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और ऐसे में इसे आज जब रिलीज किया गया तो इसे देखने फैंस की भारी भीड़ ऑनलाइन उमड़ पड़ी.

जी5 पर इस फिल्म को देखने इतनी भारी ट्रैफिक दर्ज हुई कि ये एप ही क्रैश को गया. इंटरनेट पर हैवी ट्रैफिक लोड के चलते जी5 एप ने भी कुछ समय के लिए काम करना बंद कर दिया जिसके बाद इसके चालकों को ट्वीट कर फैंस को आश्वासन देना पड़ा.
जी5 ने ट्वीट कर लिखा, "आप के प्यार के लिए धन्यवाद. हम इस प्रॉब्लम को दुरुस्त कर रहे हैं और जल्द ही वापस लौटेंगे." बता दें कि इस फिल्म के प्रसारण के लिए सॅटॅलाइट राइट्स को लेकर इसके मेकर्स और जी कंपनी के बीच साझेदारी हुई है.

फिल्म 'राधे' में सलमान खान के साथ दिशा पटानी, जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा लीड रोल में हैं. फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है.
Tags: