Salman Khan : सलमान खान फायरिंग केस की फॉरेंसिक जांच में जुटी टीम के हाथ लगी बड़ी जानकारी

Update: 2024-06-22 12:22 GMT
Salman Khan : सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के बाद मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच लगातार मामले की जांच में जुटी है। कई लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। अब इस केस से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ गई है। फॉरेंसिक टीम के हाथों एक ऐसा ऑडियो लगा है जिससे ये साफ़ हो गया है कि सलमान के घर पर हुई फायरिंग में बिश्नोई गैंग ही शामिल थी। गिरफ्तार आरोपियों के फोन से ये बड़ी जानकारी हाथ लगी है। Forensic Team
 के हाथ लगी बड़ी जानकारी- ANI के मुताबिक सलमान खान केस की जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम ने गिरफ्तार किए गए एक आरोपी के मोबाइल से मिली ऑडियो की जांच की तो उन्हें लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई से जुड़ी जानकारी हाथ लगी जो सबूत के तौर पर कोर्ट में पेश की जाएगी। हाल में सलमान खान ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि कैसे घटना वाली रात को पार्टी कर रहे थे।
बाद में बुलेट की आवाज से उनकी नींद खुली।अरबाज़ खान ने भी अपना बयान दर्ज करवाया था। पुलिस दिखाई तत्परता बता दें, इस साल अप्रैल में सलमान खान के घर के बाहर दो बाइक सवार लड़कों ने फायरिंग की थी। इस 
Firing
में किसी को नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन खान परिवार में दहशत जरुर फ़ैल गई। हालांकि, पुलिस ने तेजी से जांच करते हुए दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में कई और गिरफ्तारी हुई है फ़िलहाल मामले की जांच चल रही है। सिकंदर की शूटिंग- वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म सिकंदर की शूटिंग में बिजी हो गए हैं। फिल्म की वजह से एक्टर ने बिग बॉस OTT सीजन 3 भी होस्ट करने से इनकार कर दिया था। अब उनकी जगह अनिल कपूर नया सीजन होस्ट कर रहे हैं। पहले एपिसोड के बाद अनिल कपूर अच्छा काम कर रहे हैं। उम्मीद है उन्हें आगे भी ऑडियंस से ऑयर मिले।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

Tags:    

Similar News