Subhash Ghai संग सलमान खान का हुआ था झगड़ा, पार्टी में डायरेक्टर को मारा था थप्पड़

Update: 2024-09-01 12:38 GMT

Mumbai.मुंबई: 90 के दशक के पॉपुलर एक्टर सलमान खान (Salman khan) को इंडस्ट्री में भाईजान कहा जाता है। वो प्रोफेशनल लाइफ के अलावा निजी जिंदगी और विवादों को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं। वो भले ही इंडक्ट्री के सफल एक्टर के तौर पर जाने जाते हैं लेकिन, उनके जीवन में विवाद कम नहीं रहे हैं। फिर चाहे वो एक्टर हों या फिर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर्स। एक्टर कभी किसी की बर्दाश्त नहीं करते हैं। उनके पॉपुलर किस्सों में एक किस्सा डायरेक्टर सुभाष घई के साथ झगड़े का रहा है। एक पार्टी में सलमान ने उन्हें जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था और अगले दिन उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ था, जिसके बारे में उन्होंने पापा सलीम खान को बताया था। चलिए बताते हैं इस किस्से के बारे में।

दरअसल, सलमान खान के पिता सलीम खान ने जूम के साथ पुराने इंटरव्यू में सुभाष घई से जुड़े इस झगड़े के बारे में बताया था। वेटरेन स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान ने बताया था कि सलमान खान ने उनके कहने पर सुभाष घई से माफी मांग ली थी। सलीम ने इस किस्से के बारे में बात करते हुए बताया था कि लड़ाई के बाद अगली सुबह वो चाय पी रहे थे और तभी उनके पास सलमान खान आए और घटना जिक्र किया। उन्होंने घटना के बारे में जानने के बाद सलमान खान से कहा कि अगर उन्हें अपनी गलती का एहसास है तो वो फोन उठाकर सुभाष घई से मांफी मांगें और एक्टर ने पिता के कहने पर ऐसा ही किया था। सलीम खान ने झगड़े की वजह के बारे में भी बताया कि सलमान खान ने सुभाष घई के साथ अपने झगड़े के बारे में बताते हुए लड़ाई के लिए शराब को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने पिता से कहा था कि सब कुछ इसकी वजह से हो गया था क्योंकि ये ओवर हो चुकी थी। हालांकि, पिता के कहने पर एक्टर ने मांफी मांगी थी और मामला सुलझा लिया था। इस घटना के बाद से अब बताया जाता है कि दोनों लंबे समय एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं।
विवादों को लेकर क्या बोले थे सुभाष घई?
वहीं, सलमान खान के साथ विवादों के खत्म होने के बाद डायरेक्टर सुभाष घई ने फिल्म ‘युवराज’ में साथ काम किया था। इस दौरान विवादों को लेकर फिल्ममेकर ने कहा था कि लड़ाई के बाद एक्टर अगले दिन उनसे मिलने के लिए आए थे। उन्हें इस पर अफसोस था तो वो उनके सामने आकर खड़े हो गए थे। वो उनके घर आए थे और कहा था कि उन्हें अपनी गलती का एहसास है और वो अपने पिता के कहने पर वहां आए थे। हालांकि, दोनों के बीच सुलह हो गई थी और अब सुभाष घई, सलमान खान के कई करीबी दोस्तों में से एक रहे हैं।
सलमान खान का प्रोफेशनल फ्रंट
बहरहाल, अगर सलमान खान के प्रोफशनल फ्रंट की बात की जाए तो एक्टर को आखिरी बार फिल्म ‘टाइगर 3’ में देखा गया था। फिल्म एवरेज रही थी। इसमें उनके साथ कटरीना कैफ ने अहम रोल प्ले किया था और शाहरुख खान ने कैमियो किया था। इसके बाद सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ का ऐलान किया था। इसे अगले साल ईद के मौके पर रिलीज किया जाएगा। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना लीड रोल में दिखाई देंगी। इसके साथ ही वो शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘टाइगर वर्सेज पठान में भी नजर आने वाले हैं।
Tags:    

Similar News

-->