Salman Khan Firing: गिरफ्तार शूटर विक्की गुप्ता और सागर पाल से एनआईए ने की पूछताछ,गोलीबारी केस में बड़ा अपडेट

Update: 2024-04-26 03:09 GMT

मुंबई: मुंबई की एक अदालत ने गुरुवार को बांद्रा में बॉलीवुड अभिनेता के आवास के बाहर गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार दो लोगों की पुलिस हिरासत 29 अप्रैल तक बढ़ा दी थी। अब एनआईए ने आरोपियों से पूछताछ की है।

राष्ट्रिय जांच एजेंसी ने सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों से फिर पूछताछ की। 14 अप्रैल को सुपरस्टार सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई गोलीबारी की घटना ने हर किसी को दंग कर दिया, जिसके बाद से क्राइम ब्रांच लगातार इस मामले की जांच में जुटी हुई है। बीते दिन कोर्ट ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों की हिरासत की अवधि बढ़ा दी थी। वहीं अब एनआईए ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की है।

एनआईए ने की आरोपियों से पूछताछ

आज शुक्रवार एएनआई की ओर से यह जानकारी दी गई है कि सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों विक्की गुप्ता और सागर पाल से राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पूछताछ की है। वहीं उम्मीद है कि इस पूछताछ के बाद कुछ और जानकारियां निकलकर सामने आएंगी।

पंजाब में दो लोग गिरफ्तार 


वहीं इस मामले में मुंबई पुलिस ने गुरुवार को पंजाब में दो लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने कहा कि सुभाष चंदर (37 वर्ष) और अनुज थापन (32 वर्ष) ने 15 मार्च को शूटरों को हथियार और कारतूस उपलब्ध कराए थे। अधिकारी ने कहा कि दोनों को अपराध शाखा की टीम ने गिरफ्तार कर लिया और उन्हें मुंबई ले जाया जा रहा है।

Tags:    

Similar News