दाने दाने पे केसर का दम अब पड़ा महंगा, पढे पूरी खबर

Update: 2025-03-11 06:37 GMT


जयपुर: पान मसाला के विज्ञापन में दाने दाने पे केसर का दम’ जैसे गुमराह करने वाले दावे को लेकर अब मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस विज्ञापन को प्रमोट करने वाले बॉलीवुड स्टार्स, शाहरुख खान, अजय देवगन, और टाइगर श्रॉफ को जयपुर उपभोक्ता फोरम ने नोटिस भेजा है।

‘दाने दाने पे केसर का दम’ का यह दावा उपभोक्ताओं को गलत जानकारी देने वाला और स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भ्रामक माना गया है। उपभोक्ता फोरम का कहना है कि इस तरह के विज्ञापनों से लोगों को धोखा दिया जा रहा है, क्योंकि पान मसाला में तंबाकू और अन्य हानिकारक पदार्थ हो सकते हैं, जिनका सेवन स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है।

अब, उपभोक्ता फोरम द्वारा भेजे गए नोटिस में उन सितारों से स्पष्टीकरण मांगा गया है, जिन्होंने इस विज्ञापन में अपनी भागीदारी की और इसका प्रचार किया। ऐसे में यह मामला उपभोक्ता संरक्षण और स्वास्थ्य संबंधी अधिकारों के उल्लंघन से जुड़ा हुआ है, जो अब कानूनी प्रक्रिया में तब्दील हो सकता है।


Tags:    

Similar News