स्टार प्लस के शो 'साथ निभाना साथिया' (Saath Nibhana Saathiya) की एक्ट्रेस लवी सासन (Lovey Sasan) दूसरी बार मां बन गई हैं। एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे के दिन ही बेबी बॉय (Baby Boy) को जन्म दिया। शो में परिधि मोदी का किरदार निभाकर फेमस हुईं लवलीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर इस बारे में जानकारी दी।

बच्चे का जन्म 19 जुलाई को हुआ था और उसी दिन लवी का जन्मदिन होता है । इसलिए परिवार के लिए दोहरा सेलिब्रेशन भी हुआ। एक इंटरव्यू में लवी ने कहा, "कौशिक और मैंन बेहद धन्य है । अब मेरे जीवन में तीन खास आदमी हैं- मेरे पति और दो लड़के। मेरे ससुराल वाले बेटी चाहते थे लेकिन किस्मत के पास कुछ और ही प्लानिंग थीं। मेरे जन्मदिन के दिन ही बेबी पैदा हुआ और इसलिए यह एक बड़ा उत्सव है । यह नार्मल डिलीवरी थी। अभिनेत्री ने कहा कि चल रही कोविड-19 महामारी के कारण वह काफी नर्वस थीं लेकिन पूरे डॉक्टर की टीम और अस्पताल ने उनका बहुत ख्याल रखा है ।

बता दें कि पिछले साल ही उन्होंने बेटे रौएस (Royce) को जन्म दिया था। लवलीन (Loveleen Sasan) और कौशिक कृष्णमूर्ति (Koushik Krishnamurthy) ने साल 2019 में शादी की थी। शादी से पहले लवी और कौशिक लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे थे। दोनों ने दो रीति-रिवाजों से शादी रचाई थी क्योंकि लवी पंजाबी हैं, जबकि कौशिक साउथ इंडियन हैं । दोनों ने पहले पंजाबी रीति-रिवाजों से शादी की थी। इसके बाद इस कपल ने तीन महीने बाद मई 2019 में साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से दूसरी शादी की थी।
शादी के बाद एक्ट्रेस लवीवन बैंगलोर में शिफ्ट हो चुकी हैं। एक्ट्रेस के शो की बात करें तो उन्होंने कितनी मोहब्बत है 2, अनामिका, क्या हुआ तेरा वादा, कैसा ये इश्क है...अजब सा रिस्क है जैसे शोज शामिल हैं। लवी इन दिनों एक्टिंग से ब्रेक पर हैं। उन्हें आखिरी बार सीरियल साथ निभाना साथिया में ही देखा गया था।


Tags: