सीरियल अनुपमा स्टार रुपाली गांगुली के लिए कल का दिन बेहद खास था। कल रुपाली गांगुली ने अपना जन्मदिन सेलीब्रेट किया है। इस खास मौके पर टीवी जगत के सितारे रुपाली गांगुली को जमकर बधाई देते नजर आए। वहीं फैंस भी सुबह से ही रुपाली गांगुली को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे थे। वह बात अलग है कि बर्थडे के दिन भी रुपाली गांगुली के पास समय नहीं था। जन्मदिन पर भी रुपाली गांगुली ने पूरे दिन सीरियल अनुपमा की शूटिंग की है।
सीरियल अनुपमा की शूटिंग खत्म होने के बाद रात में रुपाली गांगुली अपने घर पहुंचीं। घर आते ही रुपाली गांगुली ने अपने फैंस को एक शानदार तोहफा दे डाला। आधी रात को रुपाली गांगुली अपने फैंस से बात करने के लाइव आईं। इस दौरान रुपाली गांगुली ने जमाने के सामने केक कट किया। पहले तो रुपाली गांगुली ने अपने फैंस का नाम लेकर उनका धन्यवाद किया।
रुपाली गांगुली ने दिखाया कि उनके फैंस ने उनके लिए कितने सारे तोहफे भेजे थे। तोहफे देखकर रुपाली गांगुली काफी खुश हो गईं। उसके बाद रुपाली गांगुली ने अपने बेटे के साथ केक कट किया। केक कट करते समय रुपाली गांगुली ने बताया कि उनको मोमबत्ती भुजाना पसंद नहीं है। केक कट करते समय रुपाली गांगुली के पति उनके साथ मस्ती करते दिखे।
Tags: