Entertainment मनोरंजन : भोजपूरी एकट्रेस मोनालिसा ने आज सोशल मीडिया पर अपने पति और भोजपुरी सिनेमा के एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत की आगामी फिल्म 'रुद्र-शक्ति' का एक शानदार वीडियो शेयर किया।
इसके साथ ही मोनालिसा ने एक खास नोट भी लिखा। मोनालिसा ने आज इंस्टाग्राम पर अपने पति और एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत की आगामी फिल्म 'रुद्र-शक्ति' का टीजर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, '“रुद्र” तो तुम ही हो...आपका “रुद्र रूप” देखकर मुझे आप पर गर्व है… यह तो बस टीजर है…पिक्चर अभी बाकी है… और मैं दिल से “रुद्र शक्ति” टीम को प्रस्तुति के लिए धन्यवाद देती हूं @vikrant8235 पहले कभी नहीं देखा गया “अवतार”… यह अद्भुत है...भगवान भला करें #हर हर महादेव, 18 जुलाई 2025 को फिल्म देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती।'