टीवी एक्ट्रेस रूबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। इस गुड न्यूज को इस कपल ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की। इसमें रूबीना ब्लैक कलर के फुल आउटफिट में नजर आ रही हैं। वहीं अभिनव भी कैजुल लुक में दिखाई दे रहे हैं। इन दोनों की ये फोटो एक क्रूज की है। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने एक कैप्शन भी शेयर किया है जिसमें उन्होंने लोगों को बता दिया है कि वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। आपको बता दें कि इससे पहले रूबीना दिलैक की प्रेग्नेंसी खबर काफी वायरल हो रही थी। लेकिन किसी ने भी इसे कंफर्म नहीं किया था। अब इस कपल ने इस न्यूज को फाइनली अनाउंस कर दिया है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
बिग बॉस 14 में नजर आए रूबीना और अभिनव शुक्ला ने इस गुड न्यूज को फैंस के साथ शेयर किया। उन्होंने जो फोटो शेयर की उसके साथ एक मैसेज भी दिया। इसमें उन्होंने लिखा- हमने वादा किया था कि जब से हमने डेटिंग शुरू की, शादी की और अब हम एक साथ दुनिया का पता लगाएंगे और अब परिवार में जल्द ही एक नन्हें सदस्य का स्वागत करेंगे। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की है। इस खबर के बाद उनके दोस्त और फैंस ने ढेर सारी बधाई दी।
रुबीना दिलैक कब देंगी अपने बच्चे को जन्म
इससे पहले भी रुबीना दिलैक की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसे देखकर लोगों ने उनके प्रेग्नेंसी (रूबीना दिलैक हेल्थ) की कयास लगाई थी। मिली जानकारी के अनुसार, रूबीना दिलैक आने वाले साल में अपने बच्चे को जन्म देंगी। बता दें कि ऐसा कहा जा रहा है कि उन्हें हेल्थ से जुड़ी कुछ समस्याएं हुई। इसकी वजह से उन्होंने इस न्यूज को रीविल नहीं किया।
रूबीना ने छोड़े ये शो
इस बात को लेकर हर कोई कयास लगा रहा था कि, रूबीना दिलैक प्रेग्नेंट हैं। अब वो न्यूज कंफर्म भी हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, अपनी प्रेग्नेंसी (रूबीना दिलैक लुक्स) की वजह से ही उन्होंने टीवी के एक फिक्शन शो में काम करने के लिए मना किया है। वो चाहती हैं कि इस पल को वो काफी एन्जॉय करें। इसलिए उन्होंने अभी कुछ समय के लिए टीवी इंडस्ट्री से ब्रेक लिया है, हो सकता वो डिलीवरी के बाद अपने काम को दोबारा जारी रखें।
बिग बॉस 14 में नजर आई थी ये जोड़ी
रूबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला की जोड़ी बिग बॉस 14 में नजर आई थी। उनके बीच हुई नौक झोक की वजह से ये सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुए थे। लेकिन इसके बाद इनके रिश्ते में सुधार दिखाई दिया। जिसे हर किसी ने काफी पसंद किया। इसके बाद ये दोनों साथ में रूबीना की बहनों की शादी में नजर आए और ट्रिप पर भी दिखाई दिए।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको स्टोरी से जुड़े कुछ सवाल हैं तो इसके लिए हमारे कमेंट सेक्शन पर अपनी राय साझा कर सकते हैं। आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें और जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Tags: