टीवी अभिनेत्री और बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) की विनर रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) इन दिनों पति अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं. अभिनव शुक्ला का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए दोनों मालदीव पहुंचे थे, जहां से अब इनके रोमांटिक वीडियो (Rubina Abhinav Video) और तस्वीरें सुर्खियों में छाए हुए हैं. मालदीव में रुबीना दिलैक अपने बोल्ड अवतार से खूब खलबली मचाए हुए हैं. इस बीच उन्होंने पति अभिनव शुक्ला के साथ अपना एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें दोनों की केमेस्ट्री देखकर इनके फैन बेहद खुश हैं.

वीडियो में रुबीना रेड टाइ-डाइ पैंट और श्रग में नजर आ रही हैं. वहीं अभिनव शुक्ला प्रिंटेड शर्ट और व्हाइट पैंट में हैं. रुबीना अभिनव के साथ सतिंदर सरताज के 'उदारियां' सॉन्ग पर रोमांटिक अंदाज में समंदर के किनारे डांस कर रही हैं और दोनों के फैंस को उनका यह डांस वीडियो खूब पसंद आ रहा है. कई यूजर कमेंट करते हुए इनकी केमेस्ट्री की भी तारीफ कर रहे हैं.
वीडियो शेयर करते हुए रुबीना दिलैक ने कैप्शन में लिखा है- 'ना गल मेरे बस दी रही.' बता दें, रुबीना दिलैक ने बिग बॉस 14 में खुलासा किया था कि उनके और अभिनव शुक्ला के बीच सब कुछ ठीक नहीं था. दोनों का रिश्ता इस कगार पर आ गया था कि दोनों तलाक लेने वाले थे. इसीलिए दोनों ने बिग बॉस में आने पर विचार किया.
रुबीना का कहना था कि वह देखना चाहती थीं कि बिग बॉस के दौरान दोनों की बॉन्डिंग कैसी रहती है. अगर सब ठीक रहा तो दोनों अपने रिश्ते को एक और मौका देंगे और ऐसा ही हुआ भी. आज रुबीना और अभिनव के बीच की केमेस्ट्री इनके फैंस के बीच चर्चा में छाई रहती है. रुबीना बीते दिनों सीरियल 'शक्तिः असतित्व के अहसास की' में सौम्या के किरदार में नजर आ रही थीं. जो अब खत्म हो गया है. अब रुबीना हितेन तेजवानी और राजपाल यादव के साथ बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं.


Tags: