नई दिल्ली: छोटे पर्दे की जानी मानी अदाकारा रुबीना दिलैक (Rubina Dailak) सालों से इस इंडस्ट्री का हिस्सा हैं, इस दौरान उन्होंने देशभर में अपनी एक खास जगह बनाई है. खासतौर पर 'बिग बॉस 14' का हिस्सा बनने के बाद उन्हें घर-घर में एक खास पहचान हासिल हुई. ऐसे में एक्ट्रेस कुछ वक्त से सोशल मीडिया के जरिए भी फैंस के साथ काफी जुड़ गई हैं.

रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार
रुबीना अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. अब एक बार फिर से रुबीना ने फैंस के साथ अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं.
इन तस्वीरों में एक्ट्रेस का बोल्ड अवतार देखने को मिल रहा है. यहां उन्होंने वाइन कलर का ट्रांसपेरेंट ब्लाउज और फिश कट स्कर्ट पहनी हुई हैं
काफी हॉट दिख रही हैं रुबीना
रुबीना ने अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए लाइट मेकअप किया है और बालों को सॉफ्ट कर्ल्स के साथ खुला छोड़ा है. उन्होंने इसके साथ कानों में गोल्डन कलर के ईयररिंग्स कैरी किए हैं. इस लुक में एक्ट्रेस काफी हॉट दिख रही हैं. रुबीना ने इस पोस्ट में एक के बाद एक अपनी कई फोटोज शेयर की हैं. यहां वह अपने अलग-अलग अवतार से लोगों को दीवाना बना रही हैं
इस फिल्म में दिखेंगी रुबीना
रुबीना के वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछले कुछ समय से वह बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं. उन्हें जल्द ही 'अर्ध' टाइटल से बन रही फिल्म में देखा जाने वाला है. फिलहाल वह अपनी इस फिल्म की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रही हैं. इसके अलावा रुबीना को पिछले कुछ वक्त से कई म्यूजिक वीडियोज में भी देखा जाने लगा है. हाल ही में उनका गाना 'इश्क' रिलीज हुआ है.


Tags: