ऑस्कर्स 2023 में आरआरआर के नाटू-नाटू को मिला नॉमिनेशन, नाम एक और सफलता

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या फिल्म आरआरआर के नाम दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म सम्मान हासिल होता है या नहीं।

Update: 2023-01-25 06:16 GMT
RRR song Naatu-Naatu Oscars 2023: साउथ फिल्ममेकर एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर (RRR) बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई के बाद अब एक से बढ़कर एक अवॉर्ड्स भी झटकने में लगी है। इस फिल्म के ब्लॉकबस्टर गाने नाटू-नाटू को हाल ही में गोल्डन ग्लोब 2023 में बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी के तहत सम्मानित किया गया था। अब फिल्म के नाम एक और बड़ा सम्मान जुड़ गया है। सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर पर फिल्माए गए आरआरआर के ब्लॉकबस्टर गाने 'नाटू-नाटू' को ऑस्कर्स 2023 में बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। इसके बाद से ही अब हर किसी की नजर इस कैटेगरी में मिलने वाले सम्मान पर अटक गई है। 
ऑस्कर्स 2023 में आरआरआर के नाटू-नाटू को मिला नॉमिनेशन
ऑस्कर्स 2023 की रेस में आगे पहुंचते ही फिल्म की निर्माता कंपनी डीवीवी एंटरटेनमेंट ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, 'हमने इतिहास रच दिया। ये बताते हुए बेहद गर्वित और सम्मानित महसूस करते हैं कि आरआरआर के नाटू-नाटू गाने को 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स ऑस्कर में बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है।' फिल्म की निर्माता कंपनी का ये ऐलान आप यहां देख सकते हैं।
गोल्डन ग्लोब 2023 में भी जीता था नाटू-नाटू ने अवॉर्ड
बता दें कि ऑस्कर्स से पहले निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर का गाना नाटू-नाटू गोल्डन ग्लोब 2023 में भी अपने नाम का डंका बजा चुकी है। इस फिल्म के गाने नाटू-नाटू को गोल्डन ग्लोब 2023 में भी बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में सम्मान हासिल करने में सफल हुई थी। इसके अलावा फिल्म को अमेरिका के क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड्स लिस्ट में भी बेस्ट सॉन्ग और बेस्ट फॉरेन लैग्वेज फिल्म कैटेगरी में सम्मानित किया गया था। इसके अलावा भी फिल्म कई इंटरनेशनल इवेंट्स में सम्मान अर्जित कर चुकी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या फिल्म आरआरआर के नाम दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म सम्मान हासिल होता है या नहीं।

Tags:    

Similar News