रिया कपूर ने फोटोज शेयर कर कही ये बात

रिया कपूर

Update: 2021-08-19 11:40 GMT

रिया कपूर और करण बुलानी ने 14 अगस्त को शादी कर ली हैl अब उनके रिसेप्शन के अवसर पर रिया कपूर ने अबू जानी और संदीप खोसला की ड्रेस पहनी हैl इसे काफी पसंद किया जा रहा हैl अनिल कपूर की बेटी और सोनम कपूर की छोटी बहन रिया कपूर ने 14 अगस्त को 12 साल तक अपने बॉयफ्रेंड करण बुलानी को डेट करने के बाद शादी कर ली हैl इस अवसर पर परिवार के लोग उपस्थित थेl कई तस्वीरें रिसेप्शन की सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैl

दुल्हन के अवतार में रिया कपूर काफी खूबसूरत लग रही थीl अब रिया कपूर ने सोशल मीडिया पर और भी कई तस्वीरें शेयर की हैl रिया कपूर ने अबू जानी और संदीप खोसला की खूबसूरत ड्रेस पहन रखी हैl उन्होंने ऑफ व्हाइट गाउन पहन रखा हैl उनके बाल खुले हुए हैं और उन्होंने हल्का मेकअप कर रखा हैl फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, 'डिनर के लिए तैयार, मार्टिनी और हलीम के साथl' उन्होंने इसके साथ अबू जानी और संदीप खोसला का ड्रेस के लिए आभार व्यक्त किया हैl

बतौर दुल्हन रिया कपूर ने खुशी जताईl भूमि पेडणेकर, खुशी कपूर, अंशुला कपूर और एकता कपूर जैसे कई कलाकारों ने उनकी तस्वीर पर खुशी जताई है। रिया कपूर फिल्म निर्मात्री हैl उन्होंने कई फिल्मों का निर्माण किया हैl वह सोनम कपूर के साथ मिलकर भी फिल्म बना चुकी है। रिया कपूर की शादी के अवसर पर पति अनिल कपूर काफी खुश नजर आ रहे थेl उन्होंने शादी कवर करने आए पत्रकारों को मिठाइयां भी बांटी थीl इसके अलावा वह डांस भी करते नजर नजर आए थेl

रिया कपूर ने अनिल बुलानी के साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीl वह काफी क्वालिटी टाइम साथ बिताते थेl रिया कपूर ने अनिल कपूर और सोनम कपूर के साथ भी कई तस्वीरें शेयर की हैl उनके फैंस ने इन्हें काफी पसंद किया थाl

Tags:    

Similar News