बिग बॉस में एंट्री को लेकर रिया चक्रवर्ती ने दी प्रतिक्रिया... पोस्ट शेयर कर बताई इन खबरों की सच्चाई
| लीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती बीते कुछ दिनों से काफी चर्चा में बनी हुई हैं। खबरें थीं कि रिया चक्रवर्ती छोटे पर्दे के बड़े रियलिटी शो बिग बॉस 15 का हिस्सा बनने वाली हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | लीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती बीते कुछ दिनों से काफी चर्चा में बनी हुई हैं। खबरें थीं कि रिया चक्रवर्ती छोटे पर्दे के बड़े रियलिटी शो बिग बॉस 15 का हिस्सा बनने वाली हैं। बिग बॉस का आज से ही आगाज हुआ है। बिग बॉस के आगाज के साथ ही रिया चक्रवर्ती ने इन खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। रिया चक्रवर्ती ने पोस्ट शेयर करते हुए ऐसी खबरों को कोरी अफवाह बताया है।
दरअसल रिया चक्रवर्ती ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में रिया ने लिखा, 'मुझे लगता है कि यहां ऐसी अफवाह है कि मैं टीवी शो बिग बॉस 15 का हिस्सा बनने वाली हूं। इसी को साफ करने के लिए मैं यहां आई हूं कि इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। मैं बिग बॉस का हिस्सा नहीं हूं। प्यार और रोशनी।'बता दें कि बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर बज था कि रिया, सलमान ख़ान के शो में एंट्री कर सकती हैं। इतना ही नहीं खबर तो ये तक थीं कि रिया को लाने के लिए मेकर्स अच्छी खासी रकम अदा कर रहे हैं। लेकिन रिया चक्रवर्ती ने खुद ही इन खबरों का खंडन कर दिया है। आपको ये भी बता दें कि राय चक्रवर्ती की एंट्री को लेकर लोगों के बीच खासा उत्साह नहीं था। क्योंकि अब तक सुशांत सिंह राजपूत के निधन की गुत्थी सुलझी नहीं है। ऐसे में रिया की शो में एंट्री को लेकर दर्शकों के बीच नाराजगी ही देखने को मिल रही थी।
गौरतलब है कि बीते साल 14 जून 2020 को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया था। सुशांत के निधन के बाद उनके परिवार ने भी रिया चक्रवर्ती को अभिनेता की मौत का जिम्मेदार बताया था। इस पूरे मामले के बाद रिया चक्रवर्ती ड्रग्स एंगल में भी लिप्त पाई गई थीं। जिसके बाद उन्हें और उनके भाई को जेल में भी सलाखों के पीछे रहना पड़ा था।