ऋत्विक धनजानी ने दादी के निधन के बाद लिखा भावुक पोस्ट, कहा- अपने अंदर का एक हिस्सा खो दिया

पवित्र रिश्ता अभिनेता ऋत्विक धनजानी और उनका परिवार एक मुश्किल दौर से गुजर रहा है। क्योंकि हाल ही में अभिनेता की दादी मां उषा दुबे का निधन हो गया है। ऋत्विक धनजानी अपनी दादी के निधन से पूरी तरह से टूट गए।

Update: 2022-03-11 02:00 GMT

पवित्र रिश्ता अभिनेता ऋत्विक धनजानी और उनका परिवार एक मुश्किल दौर से गुजर रहा है। क्योंकि हाल ही में अभिनेता की दादी मां उषा दुबे का निधन हो गया है। ऋत्विक धनजानी अपनी दादी के निधन से पूरी तरह से टूट गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी दादी के साथ एक बहुत ही खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की और इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपनी प्यारी दादी के निधन के बाद अपनी भावनाएं व्यक्त की। ऋत्विक के इस पोस्ट को देखने के बाद उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए ऋत्विक की दादी को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।

दादी के निधन से टूटे ऋत्विक धनजानी

ऋत्विक धनजानी ने अपनी दादी के निधन की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को दी। उन्होंने दादी के साथ एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह ऋत्विक धनजानी को आशीर्वाद दे रही हैं और ऋत्विक धनजानी मुस्कुरा रहे हैं। दूसरी तस्वीर में वह अपने दादा-दादी के साथ पोज कर रहे हैं। अपनी दादी के साथ इन प्यारी सी तस्वीरों को शेयर करते हुए एक नोट लिखा। अपने नोट के जरिए अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए लिखा, 'आप एक एंजल थीं, जिन्होंने मुझे अपनी जादू मां की तरह पाला है। मैंने आज अपना एक हिस्सा खो दिया है।


ऋत्विक धनजानी ने आगे लिखा, 'मुझे पता है कि आप अपनी मौजूदगी से भगवान के चेहरों पर भी मुस्कुराहट लेकर आ रही होंगी। आप थाली में प्यार परोस कर उन्हें खिला रही होंगी। वह इस बात से बहुत ज्यादा खुश होंगे कि उन्हें उनकी मां वापस मिल गईं। आप जहां भी हैं बस वहां से हमेशा मुझे प्यार देना और मेरी देखभाल करना। ऋत्विक धनजानी की इस पोस्ट पर सितारों ने भी शोक व्यक्त किया। करणवीर बोहरा से लेकर एकता कपूर, दृष्टि धामी, अर्जुन बिजलानी सहित सभी कलाकारों ने ऋत्विक धनजानी को सहानुभूति देते हुए कमेंट करके दादी को श्रद्धांजलि दी।

ऋत्विक धनजानी के करियर की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में सीरियल बंदिनी से की थी। इस शो के बाद उन्होंने बैरी पिया, तेरे लिए और प्यार की ये एक कहानी जैसे शोज में काम किया। इन शोज के बाद साल 2011 में उन्हें पवित्र रिश्ता ऑफर हुआ। इस शो में उनकी मुलाकात आशा नेगी से हुई। लेकिन कुछ समय पहले ही दोनों का ब्रेकअप हो गया।


Tags:    

Similar News