Bhojpuri Video Song: भोजपुरी सिनेमा जगत के सुपरस्टार और सिंगर रितेश पांडे (Ritesh Pandey) फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं. वह एक शानदार एक्टर होने के साथ-साथ अपनी सिंगिंग के लिए भी फेमस हैं. उन्होंने इंडस्ट्री को कई हिट फिल्मों के साथ-साथ धमाकेदार म्यूजिक एल्बम भी दिए हैं, जो सोशल मीडिया और यूट्यूब पर खूब चर्चा में रहते हैं और जमकर व्यूज हासिल करते हैं. रितेश पांडे (Ritesh Pandey) अपने फैंस को कभी निराश नहीं करते. वह अक्सर समय-समय पर अपने फैंस के लिए अपना कोई नया गाना लेकर आते रहते हैं, जो रिलीज होते ही ट्रेंडिंग पर छा जाता है.

ऐसा ही उनका एक गाना 'सलमान खान आया है'. यूट्यूब पर दर्शकों के बीच वायरल हो रहा है. गाने को बेहद पसंद किया जा रहा है. रितेश पांडे का ये गाना बेहद फनी हैं, जिसको देखने और सुनने के बाद दर्शकों की हंसी छूट जाएगी. गाने में रितेश पांडे का बेहद मजाकिया अंदाज देखने को मिल रहा है. साथ ही गाने के बोल भी मजेदार हैं. अभिनेता का ये सॉन्ग दर्शकों को बेहद भा रहा है. रितेश पांडे के इस गाने को कितना पसंद किया जा रहा है, इस बात का अंदाजा गाने पर आए 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज से लगाया जा सकता है. गाने पर लाखों में लाइक्स और कमेंट्स की बरसात हो रही है.
Full View

अभिनेता का ये गाना इसी महीने की शुरुआत में रिलीज हुआ. गाने को रितेश पांडे और नेहा राज ने गाया है. दोनों की आवाज ने गाने में चार चांद लगा दिए हैं. गाने के लिरिक्स विशाल भारती द्वारा लिखे गए हैं, जबकि गाने का संगीत छोटू रावत द्वारा दिया गया है. इसके अलावा भी रितेश पांडे के दर्जनों गाने यूट्यूब पर देखने को मिल जाएंगे, जिनको काफी देखा जाता है.


Tags: