जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भोजपुरी एक्टर और सिंगर (Bhojpuri Singer) रितेश पांडे (Ritesh Pandey) का नया म्यूजिक वीडियो (Music Video) 'उठे दरदिया' (Uthe Daradiya Pet Mein) यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है. ये गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है. गाने के वीडियो में गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड की प्रेम कहानी दिखाया गया है. ये कपल का रोमांस वीडियो है, जिसे रितेश पर ही फिल्माया गया है और इसे एक्टर ने खुद गाया भी है. इसके साथ ही उनका साथ सिंगर अनुपमा यादव ने दिया है. ये काफी मजेदार वीडियो है.

भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song) 'उठे दरदिया' को जीएमजे- ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन-भोजपुरी के यूट्यूब चैनल (Youtube channel) पर रिलीज किया गया है. गाने के वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि रितेश पांडे एक लड़की के प्यार में होते हैं और उससे छुप-छुप कर मिलने जाते हैं. एक दिन वो रोमांटिक मूड में दिखते हैं और गर्लफ्रेंड के साथ बिना शादी के ही रोमांस करने लगते हैं, जिसके कुछ दिनों बाद लड़की के पेट में दर्द होती है. इसकी शिकायत वो एक्टर से फोन पर करती नजर आ रही है और एक्टर उससे बार-बार एक ही बात बोल रहे हैं कि वो ये बात किसी को ना बताएं. क्योंकि, ये मामला शादी के पहले की प्रेग्नेंसी का लग रहा है. कुल मिलाकर वीडियो काफी मजेदार है. इसे ठेठ देहात में फिल्माया गया है. इसका निर्माण भी भव्य तरीके से किया गया है. इसके वीडियो को अभी तक 60 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे साढे़ चार हजार के करीब ही लाइक्स भी मिल चुके हैं. दर्शकों का रितेश के इस गाने को मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है.
Full View
अगर गाने 'उठे दरदिया' के मेकर्स की बात की जाए तो इस सॉन्ग को रितेश पांडे और अनुपमा यादव ने गाया है. लिरिक्स सतेंद्र प्रजापति और सतीश राय ने लिखे हैं. इस गाने के वीडियो डायरेक्टर गोविंद प्रजापति और म्यूजिक डायरेक्टर अशोक राव हैं. इसके साथ ही कोरियोग्राफर सन्नी सोनकर हैं. उनकी कोरियोग्राफी ने तो म्यूजिक वीडियो में कमाल ही कर दिया है. वहीं, डायरेक्शन भी ठीक-ठाक है. इसके साथ ही इसके म्यूजिक की बात की जाए तो ये भी ठीक ठाक है. इस म्यूजिक वीडियो का निर्माण राजकुमार सिंह ने किया है.


Tags: