भोजपुरी (Bhojpuri) सिनेमा में एक से बढ़कर एक धुरंधर कलाकार हैं जिनके नाम से ही गाने और फिल्मों में कितना दम होगा इस बात का अंदाजा लग जाता है। ऐसे कलाकार अपने भोजपुरी गानों से सभी को अपना दिवाना बनाकर रखते हैं।

इन्हीं में से एक धांसू कलाकार का नाम है रितेश पांडे (Riteish Pandey New Song) जिनका हाल ही में नया गाना रिलीज हुआ है, गाने का नाम है 'साली हो लेला' (Sali Ho Lela)जो खूब वायरल हो रहा है।
इस गाने को रितेश पांडे ऑफिशियल के यूट्यूब चैनल पर 9 मई को रिलीज किया गया है। रिलीज के साथ ही गाने को लोगों को जबरदस्त रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। अब तक इस गाने को 80 हजार के करीब देखा जा चुका है।
Full View
आपको बता दें, रितेश पांडे के इस जबरदस्त सॉन्ग (Video Song) के बोल लिखे हैं आलम दिलशाद ने, और इसका म्यूजिक दिया है प्रियांशु सिंह ने। लोगों को इस गाने का वीडियो जबरदस्त कायल कर रहा है।
Tags: