35 की रिहाना लाइट पर्पल कलर के क्रॉप टॉप के साथ डेनिम पैंट में नजर आई, बेटे को गोद में लिए...

सिंगर ने मई 2022 में रॉकी के बेटे को जन्म दिया था। वहीं अब जल्द ही कपल अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करेगा।

Update: 2023-04-23 02:14 GMT
पॉप स्टार रिहाना इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। वह जल्द ही बॉयफ्रेंड A$AP Rocky के दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। इससे पहले उन्हें सिटी में खूब स्पॉट किया जा रहा है। इसी बीच बीते शुक्रवार रिहाना को बेटे के साथ पेरिस में स्पॉट किया गया, जहां उनकी तस्वीरें मीडिया के कैमरे में कैद हो गईं। उनकी ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि 35 की रिहाना लाइट पर्पल कलर के क्रॉप टॉप के साथ डेनिम पैंट में नजर आ रही हैं।
इस लुक को उन्होंने ओपन जैकेट के साथ टीम-अप किया है। खुली जैकेट में वह अपने बड़े से बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं।
वहीं इस दौरान वह अपनी गोद में बेटे को लिए नजर आ रही हैं और हाथ में पर्स भी कैरी किया है। बेटे को गोद में लिए रिहाना कैमरे के साथ जबरदस्त पोज दे रही हैं।
बता दें, रिहाना और A$AP Rocky ने साल 2020 में एक दूजे को डेट करना शुरू किया था। सिंगर ने मई 2022 में रॉकी के बेटे को जन्म दिया था। वहीं अब जल्द ही कपल अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करेगा।
Tags:    

Similar News