रिद्धिमा कपूर ने शेयर की रणबीर कपूर के साथ तस्वीर

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर सोशल मीडिया से दूर रहते हैं

Update: 2021-08-22 05:28 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर सोशल मीडिया से दूर रहते हैं। लेकिन वो सुर्खियों का हिस्सा हमेशा बने रहते हैं। रणबीर कपूर एक बेहतरीन अभिनेता तो हैं ही, साथ- साथ वो एक परफेक्ट बेटे और परफेक्ट भाई भी हैं। रणबीर कपूर की मां उन्हें बेस्ट बेटा मानती हैं तो वहीं उनकी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी उन्हें बेस्ट भाई मानती हैं। हाल ही में रक्षाबंधन के मौके पर रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा ने भी अपने भाई को बेस्ट भाई बताया है।

रणबीर कपूर तो सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं। यहां तक कि जानकारी के मुताबिक उनका कोई सोशल मीडिया प्रोफाइल भी नहीं है। लेकिन उनकी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। रिद्धिमा ने रक्षाबंधन के मौके पर रणबीर कपूर को शुभकामनाएं देते हुए उनके साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में रणबीर और रिद्धिमा के बीच की बॉन्डिग भी नजर आ रही है।

इन तस्वीरों को रिद्धिमा कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर किया है। इन तस्वीरों में रणबीर और रिद्धिमा साथ नजर आ रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में दोनों की मां नीतू कपूर भी साथ में हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'बेस्ट भाई हैप्पी राखी, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।' हालांकि रिद्धिमा कपूर ने इस पोस्ट के कमेंट्स को बंद कर रखा है जिससे फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया नहीं दे पा रहे हैं।

वहीं रिद्धिमा कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपने कजिन्स को भी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी हैं। रिद्धिमा ने एक फोटो कोलाज शेयर किया है जिसमें उनके अन्य कजिन्स अरमान जैन, आदर जैन निखिल नंदा भी नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी हैं।

बता दें कि रक्षाबंधन के करीब एक हफ्ते पहले रणबीर कपूर ने रिद्धिमा के घर पर डिनर किया था। इस प्री- रक्षाबंधन की तस्वीर रणबीर और रिद्धिमा की मां नीतू कपूर ने भी शेयर की थी। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हुई थीं। बता दें कि रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा बॉलीवुड से दूर रहती हैं। रिद्धिमा लाइम लाइट में भी खासा नहीं रहती हैं। रिद्धिमा दिल्ली अपने परिवार के साथ रहती हैं और बिजनेस करती हैं।



Tags:    

Similar News