नेपोटिज्म पर पहली बार भड़की Riddhima Kapoor, करीना-रणबीर के बचाव में कही ये बड़ी बात

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में आए दिन नेपोटिज्म को लेकर कई सवाल खड़े होते हैं

Update: 2021-05-19 08:21 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में आए दिन नेपोटिज्म को लेकर कई सवाल खड़े होते हैं। आउट साइडर हमेशा ही इनसाइडर पर सवाल खड़े करते हैं। कई स्टार्स नेपोटिज्म के निशाने पर आ चुके हैं। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ये मुद्दा शांत ही नहीं हो रहा है। एक्टर रणबीर कपूर पर भी नेपोटिज्म की गाज गिर चुकी है। इसी बीच दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर और एक्ट्रेस नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने नेपोटिज्म पर खुलकर अपनी बात रखी है। उन्होंनेअपने भाई रणबीर कपूर और ​कजिन करीना कपूर खान का बचाव किया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा ये दोनों ही इंडस्ट्री में अपने टैलेंट के कारण हैं। तभी वह सक्सेसफुल भी हैं।

इस इंटरव्यू में नेपोटिज्म पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'रणबीर, करीना और करिश्मा स्टार किड्स भले ही होए लेकिन इंडस्ट्री में उन्हें काम अपने दम पर मिला है। उन्होंने अपनी मेहनत से अपना नाम बनाया है। उनका काम दर्शकों के बीच बोला है। आदमी का काम ही उसे बनाता या बिगाड़ता है। वहीं अक्सर देखा जाता है कि जब भी कोई स्टारकिड एक्टिंग में अपनी किस्मत आजमाता हे उसे नेपोटिज्म शब्द से ट्रोल किया जाता है।'
रिद्धिमा ने आगे कहा, 'लोगों का ऐसा कहना है कि फिल्मी परिवार के होने की वजह से उन्हें हर चीज आसानी से मिल जाती है। परिवार का नाम अगर किसी के साथ जुड़ता है तो बातें होती हैं, लेकिन उनका काम भी तो सामने है। वहीं अगर मैं खुद फिल्मों में आना चाहती तो मुझे भी यही कहा जाता कि फिल्मी परिवार से है, इन्हें चीजें आसानी से मिली हैं।'
आपको बता दें कि रिद्धिमा कपूर एक फेमस जूलरी डिजाइनर हैं। वह ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बड़ी बेटी हैं। वह अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। रिद्धिमा ने साल 2006 में अपने बचपन के दोस्त भरत साहनी संग शादी रचाई थी। आज दोनों की एक बेटी है। वहीं सोशल मीडिया पर रिद्धिमा के एक मिलियन फॉलोअर्स हैं।


Tags:    

Similar News