नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) अपनी अदाकारी के दम पर दुनियाभर के लोगों को अपना दीवाना बना चुकी हैं. उन्होंने अपने हमेशा ही साबित किया है कि वह किसी भी तरह की भूमिका में बखूबी खुद को ढाल सकती हैं. अपनी फिल्मों के अलावा ऋचा ने अपने लुक्स से भी अक्सर लोगों का ध्यान खींचा है.

ऋचा ने शेयर किया नया बेबाक लुक
ऋचा अपने चाहने वालों के साथ सोशल मीडिया के जरिए भी जुड़ी रहती हैं. अक्सर इंस्टाग्राम पर उनका एक नया अवतार देखने को मिलता रहता है. ऐसे में फैंस को उनकी तस्वीरों और वीडियोज का बेसब्री से इंतजार रहता है. अब एक बार फिर से ऋचा ने अपनी एक फोटो शेयर करते हुए सोशल मीडिया का पारा बढ़ा दिया है.
बेहद हॉट दिख रही हैं ऋचा
इस फोटो में एक्ट्रेस को मोनोकिनी पहने देखा जा रहा है. इस फोटो में ऋचा के चेहरे पर बाल बिखरे हुए हैं और वह पानी में भीगी हुई सी दिख रही हैं.
हालांकि, इस अवतार में वह बेहद हॉट दिख रही हैं. दूसरी ओर उन्होंने बढ़ती हुई गर्मी पर काफी फनी सा कैप्शन लिखा है. ऋचा ने लिखा, 'घर से निकलो घसीना बनकर. पहुंचा पसीना बनकर. हाय गर्मी.'
कैप्शन हुआ वायरल
अब फैंस के बीच उनका ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. ऋचा के फैंस जहां एक ओर उनके इस लुक देखते ही रह गए हैं. वहीं, उनके कैप्शन की भी खूब तारीफें हो रही हैं. आम लोगों से लेकर मशहूर हस्तियों तक ने उनके इस कैप्शन पर अपना फनी रिएक्शन दिया है.
इन फिल्मों में दिखेंगी ऋचा
दूसरी ओर ऋचा के वर्क फ्रंट की बात करें तो काफी वक्त से वह अपनी अगली फिल्म 'फुकरे 3' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. इसके अलावा उन्हें अभी तो पार्टी शुरू हुई है टाइटल से बन रही फिल्म में भी देखा जाने वाला है. बॉलीवुड के अलावा ऋचा कई वेब सीरीज का भी हिस्सा रह चुकी हैं.
Tags: