बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के लिए साल 2020 काफी बुरा साबित हुआ था. पिछले साल तमाम उथल-पुथल के बाद रिया ने इंस्टाग्राम पर पॉजिटिव पोस्ट डालना शुरू कर दिया है. सोशल मीडिया के जरिए वो फैन्स को अपने जीवन की हर बात बता रही हैं. रिया अपने अतीत से उबरने की बहुत कोशिश कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नई फोटो शेयर की है.

हाल ही में शेयर की गई फोटो में रिया बेहद ही ग्लैमरस लुक में नज़र आ रही हैं. उन्होंने फोटो में बेहद ही सुंदर लहंगा पहना हुआ है और कैप्शन में लिखा 'ठहराव' रिया की ये फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. आपको बता दें, रिया पिछले साल 2020 में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नहीं रहती थीं. लेकिन अब वो ज्यादा एक्टिव रहती हैं.


रिया अपने फैन्स से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर आए दिन नई फोटोज और वीडियो को शेयर करती रहती हैं. पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते एक फैन ने लिखा, 'चलते रहो रिया हम सब तुम्हारे साथ हैं.' एक अन्य ने कहा, 'आप अद्भुत हैं भगवान आपको हमेशा आशीर्वाद दें.' एक फैन ने कहा, 'हां, ये वही है जो हम आपसे सुनना चाहते हैं. हमेशा खुद पर ध्यान केंद्रित करें.'
पिछले कुछ समय से रिया फैंस को पोस्ट शेयर कर अपनी लाइफ की झलकियां दे रही हैं. पिछले कुछ दिनों में रिया ने कई वीडियो जारी किए. रिया पर 2020 में उनके लवर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के संबंध में आत्महत्या के लिए उकसाने और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगा था.


Tags: