Rekha का चलेगा जादू, शाहरुख खान-करण जौहर मचाएंगे धमाल

Update: 2024-08-28 14:11 GMT
 Mumbai.मुंबई: बॉलीवुड का सबसे पॉपुलर अवॉर्ड शो आईफा (IIFA Awards 2024) का आगाज होने जा रहा है। इस साल इस अवॉर्ड शो का 24वां एडिशन होगा। अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार 2024 (IIFA) को पाना फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर्स का सपना होता है। एक्टर्स के लिए ऑस्कर्स के जैसे ही इसे पाना भी काफी सम्मान की बात होती है। ऐसे में अब वो समय आ गया है जब कुछ एक्टर्स और फिल्म मेकर्स का इस अवॉर्ड को पाने का सपना सच हो जाएगा। इस अवॉर्ड को पाने के लिए सबसे ज्यादा नॉमिनेशन रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ को मिला है। इसे 9 कैटेगरी में 11 नॉमिनेशन मिले हैं। ऐसे में इस अवॉर्ड शो की पूरी डिटेल टिकट बुकिंग प्राइज और कब और कहां होगा सबकुछ आपको बता रहे हैं।
आईफा अवॉर्ड्स 2024 का आगाज इस साल यस आइसलैंड, अबु धाबी में किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, बतौर होस्ट शाहरुख खान और करण जौहर की जोड़ी धमाल मचाते हुए नजर आने वाली है। दोनों दर्शकों और ऑडियंस को खूब एंटरटेन करने वाले हैं। अवॉर्ड शो की शाम सभी को खूब गुदगुदाते दिखेंगे। आईफा अवॉर्ड तीन दिनों तक चलने वाला है। इसका आगाज 27 सितंबर को हो जाएगा और ये 29 नवंबर तक चलने वाला है। इसमें आपको शाहिद कपूर समेत कई बॉलीवुड स्टार्स की दमदार परफॉर्मेंस देखने का मौका मिलेगा। इतना ही नहीं, बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक को अवॉर्ड दिए जाएंगे।
रेखा करेंगी आईफा में परफॉर्म
इसके साथ ही आईफा 2024 को लेकर जानकारी ये भी सामने आ रही है कि इस बार रेखा आईफा में परफॉर्म करने वाली हैं। ऐसे में ये जानकारी सामने आती ही उनके फैंस के दिलों की धड़कनें थम गई है और वो उनकी परफॉर्मेंस को देखने के लिए बेताब हो गए हैं। एक्ट्रेस आईफा के इंस्टाग्राम पर पोस्टर भी शेयर किया गया है, जिसे शेयर करने के साथ ही उनकी परफॉर्मेंस की डिटेल शेयर की गई है। वो 28 सितंबर को धमाकेदार परफॉर्मेंस देने वाली हैं।
कितना है टिकट का प्राइज और कहां से करें बुक?
इसके साथ ही अगर आईफा के टिकट प्राइज और बुकिंग की बात की जाए तो तीनों दिनों की बुकिंग्स अलग है। आपको IIFA UTSAVAM के नाम से लिंक मिल जाएगा। ये 27 सितंबर के लिए बुकिंग की जाएगी, जिसमें साउथ सेलिब्रिटीज की परफॉर्मेंस देखने के लिए मिलेगी। IIFA UTSAVAM में टिकट प्राइज अलग-अलग है। रॉयल के लिए AED 1500, प्लेटीनम के लिए AED 750, गोल्ड AED 150, सिल्वर AED 100 और ACCESSIBLE AED 100 चुकाने होंगे।
दूसरा लिंक AWARDS LIVE के नाम से मिलेगा। इस दिन आपको बॉलीवुड स्टार्स की परफॉर्मेंस देखने के लिए मिलने वाली है। साथ ही अवॉर्ड्स भी दिए जाएंगे। इसमें सीट बुकिंग के लिए अलग कैटेगरीज हैं। डायमंड के लिए AED 750, गोल्ड में AED 500, सिल्वर में AED 300, ब्रोंज में 100 AED चुकाने होंगे। इसके साथ ही आईफा की ऑफिशियल साइट पर भी जाकर आप डायरेक्ट टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। इसके साथ ही बात की जाए तो 29 सिंतबर की तो ऑफिशियल साइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार स्टार्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस देखने के लिए मिलने वाली है। लेकिन, इसमें क्राइटेरिया है कि इसमें केवल आमंत्रित किए गए लोगों को ही एंट्री मिल सकती है।
इन्हें मिला नॉमिनेशन
आईफा अवॉर्ड्स 2024 में सबसे ज्यादा रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ को नॉमिनेशन मिला है। इसे 9 कैटेगरी में 11 नॉमिनेशन मिले हैं। ऐसे में आपको बाकी के नॉमिनेशन भी बताते हैं…
बेस्ट एक्टर (लीडिंग रोल)
विक्रांत मैसी – 12th Fail
रणबीर कपूर – एनिमल
शाहरुख खान- जवान
रणवीर सिंह – रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
विक्की कौशल – सैम बहादुर
सनी देओल – गदर 2
बेस्ट एक्ट्रेस (लीडिंग रोल)
आलिया भट्ट – रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
रानी मुखर्जी – मिसेज चटर्जी बनाम नॉर्वे
दीपिका पादुकोन- पठान<br>कियारा आडवाणी – सत्यप्रेम की कथा
तापसी पन्नू- डंकी
बेस्ट पिक्चर
12th Fail – विधु विनोद चोपड़ा
एनिमल – भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, प्रणय रेड्डी वांगा
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी – हीरू यश जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता
जवान – गौरी खान
सत्यप्रेम की कथा – साजिद नाडियाडवाला, शरीन मंत्री केडिया, किशोर अरोड़ा
सैम बहादुर – रोनी स्क्रूवाला
बेस्ट डायरेक्शन
अमित राय – OMG 2
संदीप रेड्डी वांगा – एनिमल
करण जौहर – रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
एटली – जवान
सिद्धार्थ आनंद– पठान
विधु विनोद चोपड़ा – 12th Fail
Tags:    

Similar News

-->