रवि तेजा जल्द ही फिल्म 'खिलाड़ी' के जरिए करेंगे हिंदी डेब्यू
मानाडु के आधिकारिक रीमेक के लिए भी बातचीत कर रहे हैं। मेकर्स जल्द ही इस पर अंतिम निर्णय लेंगे।
Ravi Teja Make His Debut with Khiladi Movie: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता रवि तेजा (Ravi Teja) की 2021 में फिल्म 'क्रैक' (Krack) फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई की थी। इस फिल्म की जबरदस्त सक्सेस के बाद रवि तेजा एक बार अपनी आने वाली फिल्म 'खिलाड़ी' (Khiladi) के जरिए दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए बिलकुल तैयार हैं। डबल रोल एक्शन से भरपूर थ्रिलर 11 फरवरी, 2022 को ग्लोबल रिलीज के लिए तैयार है। उम्मीदें इस समय रमेश वर्मा के निर्देशन पर टिकी हैं जो तेलुगु राज्यों में पहली सफल फिल्मों में से एक है।
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स ने पास एक्शन से भरपूर इस एंटरटेनर के लिए शानदार प्लान हैं। सूत्रों ने जानकारी दी है कि फिल्म को हिंदी में भी 11 फरवरी को रिलीज करने के लिए बातचीत जारी है। इस समय बॉलीवुड की कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। ऐसे में निर्माता 'खिलाड़ी' को हिंदी में लाने का विचार कर रहे हैं। यह यूनिवर्सल स्टोरी के साथ एक एक्शन से भरपूर थ्रिलर है। सूत्र ने खुलासा किया आगे कहा कि रवि तेजा की फिल्में जैसे 'किक', 'राजा: द ग्रेट', 'बंगाल टाइगर', 'विक्रमारकुडु' जनता के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। इसलिए खिलाड़ी भी सिंगल स्क्रीन्स पर ऑडियंस को खूब पसंद आएगी।
रवि तेजा की हिंदी में रिलीज होने वाली ये पहली फिल्म होगी। पेन मरुधर पूरे भारत में हिंदी में कंटेंट डिस्ट्रीब्यूट करेगा। सभी की निगाहें फिल्म के सिंगल स्क्रीन पर अच्छी तरह परफॉर्म करने पर होंगी। यह एक डबल रोल एक्शन फिल्म है। हालांकि इस पुष्टि होना अभी बाकी है। 'खिलाड़ी' के बाद रवि तेजा रामाराव ऑन ड्यूटी में दिखाई देंगे। अभिनेता तमिल ब्लॉकबस्टर मानाडु के आधिकारिक रीमेक के लिए भी बातचीत कर रहे हैं। मेकर्स जल्द ही इस पर अंतिम निर्णय लेंगे।