नई दिल्ली: छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस और ​'बिग बॉस 13' फेम रश्मि देसाई (Rashami Desai) हमेशा ही किसी न किसी कारण सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. बिग बॉस के घर में जाने के बाद से रश्मि की पॉपुलैरिटी में चार चांद लग चुके हैं. एक्ट्रेस ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से तो करोड़ो दर्शकों का दिल जीता ही है, साथ ही फैंस उनके ग्लैमरस अंदाज के दीवाने हैं.

रश्मि ने दिखाई नए फोटोशूट की झलक
रश्मि अपने चाहने वालों के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. वह आए दिन फोटोज और वीडियोज शेयर कर फैंस को अपडेट करती रहती हैं. अब यूजर्स रश्मि से जुड़े हर अपडेट को जानने के लिए बेताब रहते हैं. ऐसे में एक्ट्रेस की लेटेस्ट तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है.
ऑफ शोल्डर व्हाइट ड्रेस में नजर आईं रश्मि
रश्मि ने अपने नए फोटोशूट की झलक दिखाई हैं. अभिनेत्री ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटोशूट की सीरीज शेयर की है, जो फैंस को काफी पसंद भी आ रही है. इन फोटोज में रश्मि ऑफ शोल्डर व्हाइट नी लेंथ ड्रेस पहन रखा है, जिसमें वह हमेशा की तरह बेहद हसीन लग रही हैं.
रश्मि ने जो फोटोज शेयर की हैं, उसमें से कुछ में अलग तरह का फिल्टर इस्तेमाल हुआ है, जिससे वह तस्वीरें थोड़ी ब्लर लग रही हैं. अपने लुक को और ग्लैमरस बनाने के लिए रश्मि ने लाइट मेकअप किया हुआ है. यहां उन्होंने वेबी हेयर रखे हैं. पिंक लिप्सटिक ने उनकी खूबरसती में चार चांद लगा दिया है.
रश्मि की अदाओं के दीवाने हुए फैंस
अब रश्मि की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. फैंस के साथ-साथ तमाम यूजर्स उनकी कातिलाना अदाओं के दीवाने हो गए हैं. लोगों के लिए रश्मि की फोटोज से नजरें हटाना मुश्किल हो गया है. इंस्टाग्राम पर रश्मि के लाखों फैंस हैं, जो दिल खोलकर इन तस्वीरों पर लाइक और कमेंट कर रहे हैं.

Tags: