MTV के शो Hustle 2.0 से पहचान बनाने वाली सृष्टि तावड़े को कौन नहीं जानता। अपने रैप के जरिए ये दुनियाभर में नाम कमा चुकी हैं। कम उम्र में अपनी पहचान हासिल करना सृष्टि के लिए आसान नहीं था। सृष्टि का बच्चपन बहुत मुश्किल भरा रहा है और इस बात की जानकारी उनहोने खुद दी है।
एक लेटेस्ट इंटरव्यू में सृष्टि ने एक ऐसी दर्दनाक घटना का खुलासा किया है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है। सृष्टि ने बताया कि, महज 4 साल की उम्र में उनके साथ फिजिकल अब्यूज हुआ और ये 3 सालों तक चला। उनकी नौकरानी उन्हें बुरी तरह से मारा करती थीं। उन्होंने इस कहानी को एक रैप की तरह भी दुनिया के सामने रखा।
सृष्टि के अलावा परिवार में चार लोग थे, आई, बाबा, भाई और काम वाली दीदी। सृष्टि ने बताया कि जब आई-बाबा ऑफिस जाते थे, तब घर में एक मेहमान चुपके से आता था। उन दोनों के बीच में सृष्टि रास्ते का बाधा थी, जिसे चुप कराने के लिए नौकरानी उन्हें बुरी तरह पीटा करती थीं। उन्हें धमकाया जाता था कि वह ये बात अपनी मम्मी से न बताए। उनका बचपन इस ट्रॉमा से गुजरा।
सृष्टि ने कहा, “हमारे घर में एक नई नौकरानी आई थी, जो एक शख्स के साथ रिलेशनशिप में थी, जिसे हम जानते थे। मैं अपने माता-पिता को उनके बारे में बता ना दूं, इसलिए उन्होंने मुझे मारना शुरू कर दिया था। फिर उन्हें मुझे मारने में मजा आने लगा। उन्होंने तीन सालों तक अलग-अलग तरीके निकालकर मेरी जिंदगी नरक बना दी। घर के सारे चीजों से मार लिया। मैं इससे बाहर निकल गई, लेकिन इसने मुझे काफी अफेक्ट किया था। इसने मेरी जिंदगी पर काफी प्रभाव छोड़ा था।”
Tags: