ससुराल में छुट्टी बिताते नजर आए रणवीर सिंह, दामाद की खूब खातिरदारी की, देखें तस्वीर

वो पति रणवीर सिंह के साथ अपने पेरेंट्स से मिलने बेंगलुरू के लिए रवाना हो जाती हैं।

Update: 2022-02-28 07:20 GMT

बॉलीवुड रणवीर सिंह (Ranveer Singh) साल 2018 में अपनी मस्तानी दीपिका पादुकोण संग धूम-धाम से शादी रचाई थी। इस कपल ने सात समंदर पार जाकर सात फेरे लिए थे। 4 साल पहले रणवीर सिंह पादुकोण परिवार के दादाम बने थे। एक्टर आए दिन अपने सास ससुर संग नजर आते है। इन दिनों एक्टर अपने ससुराल में छुट्टियां मना रहा हैं। जी हां ऐसे में पादुकोण परिवार अपने दादाम की खूब खातिरदारी करता नजर आ रहा है।




 


बता दें रणवीर और दीप‍िका दोनों बेंगलुरू में हैं। रणवीर ने अपने ससुराल से कुछ फोटोज इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कुछ रणवीर की खात‍िरदारी की है तो कुछ पुरानी यादों की। इन्हीं में एक फोटो दीप‍िका के बचपन की है जिसमें एक्ट्रेस की क्यूटनेस पर दिल आ जाएगा।




 


उन्होंने बादाम मिल्क और Chiroti Halu नाम की स्वीट डिश दिखाई। यह स्वीट डिश कर्नाटक की फेमस स्वीट डिश है। अब इस टेस्टी खाने के साथ ससुराल में रणवीर की अच्छी खात‍िरदार की जा रही है। आगे एक्टर ने अपने सुसर यान‍ि प्रकाश पादुकोण के यंग डेज की फोटो दिखाई है। इस थ्रोबैक पिक्चर में प्रकाश पादुकोण अपने रैकेट के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा रणवीर ने दीप‍िका के बचपन की फोटो शेयर की। अपनी ट्राइसाइक‍िल में बैठी दीप‍िका बेहद क्यूट नजर आ रही हैं। दीप‍िका की यह प्यारी तस्वीर किसी का भी दिन बना दे। बता दें दीपिका पादुकोण अपने फैमिली से बेहद प्यार करती हैं ऐसे में जब भी उन्हें काम से छुट्टी मिलती है तो वो पति रणवीर सिंह के साथ अपने पेरेंट्स से मिलने बेंगलुरू के लिए रवाना हो जाती हैं।


Tags:    

Similar News