रणवीर सिंह ने प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस के लिए भेजा स्पेशल गिफ्ट...तेजी से वायरल हो रहा POST

बॉलीवुड के 'एनर्जी किंग' रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं।

Update: 2021-02-11 02:01 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क बॉलीवुड के 'एनर्जी किंग' रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। रणवीर न सिर्फ अपने फोटोज और वीडियोज फैन्स के साथ साझा करते हैं, बल्कि दोस्तों और फैन्स की फोटोज- वीडियोज पर भी कमेंट करते रहते हैं। वहीं रणवीर दूसरों को खुश करने का भी कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। ऐसे में अब उन्होंने 'जीजू' निक जोनस को एक शानदार तोहफा दिया है।



 



दरअसल हाल ही में रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस के लिए एक तोहफा साझा किया है। यह तोहफा एक चॉकलेट जार है, जिसपर निक की फोटो और नाम हैं। रणवीर ने इसको शेयर करते हुए लिखा, ' खास अपने जीजू के लिए, स्पेशल कंसाइनमेंट रास्ते में है।' इससे पहले भी रणवीर ने निक जोनस के जिम वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा था- 'ओहो जीजू, डोले शोले।'
याद दिला दें कि इससे पहले रणवीर सिंह ने न्यूटेला का अपना पर्सनलाइज्ड चॉकलेट जार शेयर किया था। वहीं इसी दौरान उन्होंने निक जोनस का चॉकलेट जार भी तैयार करवाया। रणवीर की सोशल मीडिया स्टोरी को बाद में निक ने भी शेयर किया और लिखा- लव इट ब्रो।

बता दें कि रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी फैन्स को काफी पसंद है। फिल्म दिल धकड़ने दो में रणवीर- प्रियंका, भाई- बहन का किरदार निभा चुके हैं। वहीं फिल्म गुंडे और बाजीराव मस्तानी में दोनों बतौर प्रेमी नजर आए थे। इसके साथ ही रणवीर की फिल्म रामलीला में प्रियंका ने स्पेशल आइटम नंबर किया था।

बात रणवीर सिंह के प्रोफेशनल फ्रंट की करें तो इस साल वो सबसे पहले फिल्म 83 में नजर आएंगे। इसके साथ ही फिल्म सूर्यवंशी में भी रणवीर का जोरदार कैमियो देखने को मिलेगा। इन दोनों फिल्मों के अलावा रणवीर, जयेशभाई जोरदार और रोहित शेट्टी की सर्कस में भी नजर आएंगे।


Tags:    

Similar News