रणवीर सिंह ने तलाक की खबरों पर लगाई लगाम कपल के बीच सबकुछ है ठीक

Update: 2024-05-09 11:40 GMT
मनोरंजन : कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपने पहले बच्‍चे के आने का इंतजार कर रहे हैं। दोनों अपने जीवन के एक नए चैप्‍टर की तैयारी में लगे हैं। उनके जीवन के इन खास दिनों के बीच भी उनसे जुड़ी अफवाहें कम नहीं हो रहीं। हाल ही में उनके डिवोर्स की खबरों ने जोर पकड़ लिया। उनके फैंस इस खबर से परेशान हो गए। हालांकि खुद रणवीर सिंह ने इस खबर पर लगाम लगा दी है। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्‍या है।
इस वजह से दोनों के बीच दूरियों की खबर ने पकड़ा तूल
हाल ही में पहले रणवीर सिंह फिर दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्‍टा अकाउंट से शादी की तस्‍वीरें हटा दी। इसके बाद एक बार फिर इन दोनों के बीच दूरियों की अफवाह सामने आने लगी। यहां तक की लोग कयास लगाने लगे कि कहीं दोनों का डिवोर्स तो नहीं हो रहा। इस तरह की खबरों का जवाब रणवीर ने अपने अंदाज में दे दिया है। हाल ही में रणवीर से एक ज्‍वैलरी स्‍टोर की ओपनिंग के दौरान पूछा गया कि उनकी फेवरिट ज्‍वैलरी क्‍या है। उस पर रणवीर ने बताया कि दीपिका की दी हुई रिंग मेरी फेवरिट ज्‍वैलरी है। ये उनके एंगेजमेंट की रिंग है। रणवीर के इस जवाब ने उनके और दीपिका के अलग होने की अफवाहों पर विराम लगा दिया। आपको बता दें कि जिस वजह से खबर ने जोर पकड़ा उसके पीछे कुछ और ही वजह है रणवीर ने 2013 से पहले की अपनी सभी फोटोज को आर्काइव किया है। जिसमें उनकी शादी का फोटोज भी शामिल हैं। अब उनके फैंस इस बात से खुश हो सकते हैं कि दोनों के बीच सबकुछ पहले जैसा ही है। इन दिनों कपल एक दूसरे के साथ ज्‍यादा से ज्‍यादा समय बिताने की कोशिश कर रहा है। इसकी वजह से उनके जीवन में आने वाला मेहमान।
दीपिका ने फरवरी में शेअर की थी मां बनने की खबर
कपल को इन बातों का अक्‍सर सामना करना पड़ता था कि आखिर कब वे खुशखबरी देने वाले हैं। इस साल कपल ने फरवरी में अपने फैंस को जीवन में नए मेहमान की आने की खबर भी दे दी। दीपिका ने फरवरी में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रेग्‍नेंट होने की खबर साझा की थी। खबरों के मुताबिक सितम्‍बर माह में रणवीर और दीपिका के घर नन्‍हा मेहमान दस्‍तक देगा। इस वजह से ही दीपिका अपने पेरेंट्स के साथ बैंगलौर में समय बिता रही हैं। रणवीर भी उनके साथ थे। अब हालांकि रणवीर काम के लिए मुंबई आए हैं। लेकिन वे दीपिका के साथ ज्‍यादा से ज्‍यादा समय रहना चाहते हैं। इसके लिए वे बैंगलौर जाते रहेंगे।
Tags:    

Similar News