रणवीर सिंह ने कपिल देव को किया Lip Lock Kiss, देख फैंस ने पकड़ अपना सिर

फिल्म 83, शुक्रवार यानी 24 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने जा रही है

Update: 2021-12-23 09:21 GMT

मुंबई। फिल्म 83, शुक्रवार यानी 24 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने जा रही है। बीते दिन मुंबई में फिल्म का ग्रैंड प्रीमियर (Film 83 Primere) रखा गया था। जिसमें मनोरंजन जगत के सितारे समेत खेल जगत के दिग्गज भी शामिल हुए। वहीं, अब इस इवेंट से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायपरल हो रही है। जिसे देख फैंस ने अपना सिर पकड़ लिया है।

फिल्म 83 के प्रीमियर में कहानी के रियल हीरो यानी उस समय के कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) भी शिरकत करने पहुंचे थे। जिनका इवेंट में ग्रैंड वेलकम किया गया। इस दौरान कपिल देव ने एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ खूब मस्ती की। हालांकि, दोनों की मस्ती के दौरान एक ऑक्वर्ड मोमेंट कैमेरे में कैप्चर हो गया। जिसकी तस्वीर अब सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही है।
रणवीर सिंह और कपिल देव की एक पिक्चर को मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर योगेन शाह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। जिसमें रणवीर सिंह और कपिल देव एक-दूजे को लिपलॉक किस (Ranveer Singh Kapil Dev Liplock Kiss) करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान रणवीर को व्हाइट कलर के आउटफिट में तो कपिल देव को ब्लू कुर्ते-पजामा में स्वैग बिखेरते देखा जा सकता है।
बता दें कि, फिल्म 83 के प्रीमियर में जान्हवी कपूर, विवेक ओबरॉय, रोहित शेट्टी, आलिया भट्ट समेत कई सितारे शिरकत करने पहुंचे थे। इस शाम में फिल्म के स्टारकास्ट्स रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और हार्डी संधू ने भी खूब मस्ती की। बताते चलें कि, फिल्म 83 में ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, एमी विर्क, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा, आर बद्री और पंकज त्रिपाठी भी हैं।


Tags:    

Similar News