मुंबई के जुहू में आयोजित की गई एक स्पेशल स्क्रीनिंग में रणवीर सिंह ने बच्चों के साथ वक्त बिताया और उनके साथ जमकर डांस भी किया। ढेरों पापाराजी अकाउंट्स ने शुक्रवार को ये वीडियो शेयर किया जिसमें रणवीर सिंह को बच्चों के साथ मस्ती में नाचते हुए देखा जा सकता है। रणवीर को बच्चों के साथ यूं ठुमके लगाते देखना काफी दिलचस्प है और तमाम फैन पेजों पर इस वीडियो को जमकर शेयर किया जा रहा है।

रणवीर सिंह की बच्चों के साथ मस्ती
एक वीडियो में रणवीर सिंह को बच्चों के साथ केक काटते हुए, उन्हें केक खिलाते हुए और फिर उनके साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में रणवीर सिंह हमेशा की तरह अतरंगी ड्रेस पहने नजर आ रहे हैं और उन्होंने काला चश्मा लगा रखा है। रणवीर सिंह का ये वीडियो इंटरनेट पर जमकर शेयर किया जा रहा है।
रणवीर का बच्चों के साथ जोरदार डांस



वीडियो में बच्चों को रणवीर सिंह के साथ एन्जॉय करते देखा जा सकता है। रणवीर सिंह ने बच्चों को गले लगाया और फिर अपनी फिल्म जयेशभाई जोरदार के गाने पर डांस किया। बता दें कि रणवीर सिंह की फिल्म जयेशभाई जोरदार हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। फिल्म की कहानी कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ चोट करती है।
क्या है फिल्म की कहानी और कास्ट?
फिल्म के जरिए कॉमिक अंदाज में देश के एक बहुत ही महत्वपूर्ण और गंभीर मुद्दे को उठाने की कोशिश की गई है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा शालिनी पांडे, अपारशक्ति खुराना, बोमन ईरानी, रत्ना पाठक शाह और संजीव जोगांटिया ने अहम किरदार निभाए हैं। फिल्म को क्रिटिक्स से मिला जुला रिस्पॉन्स मिला है।

Tags: