Entertainment मनोरंजन : रणवीर सिंह फिलहाल आदित्य धर की फिल्म धुरंधर की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में सारा अर्जुन, आर माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल भी हैं। आईएएनएस के मुताबिक, एक बॉलीवुड फिल्म के 100 से ज्यादा क्रू मेंबर्स को लेह में फूड पॉइजनिंग के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना रविवार (17 अगस्त) शाम को हुई।
रिपोर्ट में कहा गया है कि यह एक बॉलीवुड फिल्म क्रू था, यह घटना धुरंधर के सेट पर हुई। अधिकारियों ने कहा, "रविवार देर शाम फूड पॉइजनिंग के संदिग्ध मामले के बाद लेह में एक बॉलीवुड फिल्म क्रू के 100 से ज्यादा कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।" फिल्म की क्रू शूटिंग में व्यस्त थी और अचानक सेट पर कई लोगों को पेट में तेज दर्द, उल्टी और सिरदर्द की समस्या हुई।