दरवाजा खोलकर रणवीर और दीपिका ने किया रोमांस, देखें रोमांटिक VIDEO

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं

Update: 2021-03-25 16:00 GMT

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो अपने फैंस के साथ आए दिन दिलचस्प पोस्ट साझा करती दिखाई दे जाती हैं। हाल ही में दीपिका एक बार फिर से कुछ ऐसे ही कारणों से सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने अपने पति रणवीर सिंह के साथ एक जबरदस्त बोल्ड वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में दोनों के सेंशुअल अवतार देखकर 'दीपवीर' के फैंस हैरान रह गए हैं। वहीं वीडियो के आखिर में दीपिका ने एक मजेदार ट्विस्ट भी दिया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, कई सेलेब्रिटीज ने इस पर कमेंट किया है।

दरअसल, दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो रणवीर के साथ रोमांस करती दिख रही हैं। रणवीर पिंक आउटफिट और यलो स्नीकर्स पहने खुले दरवाजे के सामने आते हैं और इसके बाद व्हाइट-ग्रीन आउटफिट में दीपिका भी उसी दरवाजे के पास आती हैं। इसके बाद दोनों के बीच सेंशुअल मोमेंट्स देखने को मिलते हैं, लेकिन वीडियो का अंत काफी चौंकाने वाला है।

इस वीडियो को साझा करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा- 'रणवीर क्या हमें इसके अलावा Ring-a-Ring-a-Roses करना चाहिए'। इस पोस्ट पर रणवीर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- 'ज़रूर इसे ये ही कह लेते हैं'। इस वीडियो पर आलिया भट्ट ने भी हंसते हुए कमेंट किया है। इस पर दीपवीर के फैंस की ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।

इसके अलावा रणवीर सिंह ने भी इसी आउटफिट में दीपिका के साझ मजेदार Boomerang वीडियोज शेयर किए हैं। जिनमें से एक में दीपिका, रणवीर को किस करती नजर आ रही हैं। इन पोस्ट में दीपवीर की शानदार कैमिस्ट्री पर फैंस फिदा हुए जा रहे हैं।
Tags:    

Similar News

-->