मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की क्वीन रानी चटर्ची (Rani Chatterjee) का फिल्मी पर्दे के अलावा सोशल मीडिया पर भी खूब दबदबा है। भोजपुरिया फैंस रानी (Bhojpuri Actress Ran Chatterjee Video) की एक एक अदा को खूब पसंद करते हैं। इस बीच एक्ट्रेस की हर नई पोस्ट का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक और धमाकेदार वीडियो सामने आया है।

रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर अपना एक जबरदस्त वीडियो (Rani Chatterjee Viral Video) शेयर किया है, जिसे देख फैंस लट्टू हुए जा रहे हैं। इस वीडियो में रानी चटर्जी ने पिंक कलर का हॉल्टर नेक ड्रेस पहना हुआ है। पीछे गोविंदा और करिश्मा कपूर का फेमस सॉन्ग 'प्यार किया है रे बहुत प्यार किया है'सुना जा सकता है। अपनी कातिलाना अदाओं से घायल कर रहीं रानी के इस वीडियो ने एक बार फिर फैंस को घायल करने का काम किया है।
कुछ ही देर में इस वीडियो को इंस्टाग्राम वर्ल्ड में हजारों व्यूज मिल गए हैं। कमेंट सेक्शन में फैंस ने रेड हार्ट इमोजी के साथ फायर इमोजी और हार्ट आई इमोजी की बौछार कर दी है। लोग दिल खोलकर रानी चटर्जी के लिए तारीफों के पुल बांध रहे हैं।


Tags: