रानी चटर्जी ने फैंस को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस ने दिखाई देशभक्ति

अब रानी चटर्जी ने वापसी कर ली है, जिससे उनका फैंस काफी खुश हैं।

Update: 2023-01-26 09:09 GMT
भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे सफल एक्ट्रेसेस में से एक रानी चटर्जी इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने ये बताया था कि वो सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हैं। रानी के इस फैसले से उनके फैंस का दिल टूट गया था। लेकिन रानी चटर्जी ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर धमाकेदार वापसी की है। गणतंत्र दिवस के मौके पर उनका एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट की दुनिया में तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो खास अंदाज में अपने फैंस को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देती नजर आ रही हैं। 
रानी चटर्जी ने फैंस को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं



अदाकारा रानी चटर्जी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'गणतंत्र दिवस 2023 की शुभकामनाएं।' क्लिप में रानी चटर्जी बॉर्डर फिल्म के गाने पर एक्ट करती दिखाई दे रही हैं। रानी चटर्जी का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फैंस इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। साथ ही लोग कमेंट बॉक्स में लगातार कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जय हिंद दिल खुश हो गया।' दूसरे ने लिखा, 'सुपर से भी ऊपर...।' वहीं कई लोग रानी से ये भी सवाल कर रहे है कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करना क्यों बंद कर दिया है। 
बताते चलें कि रानी चटर्जी ने हाल ही में ये फैसला लिया था कि वो सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने एक इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, 'मैं सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हूं..धन्यावाद।' एक्ट्रेस के इस पोस्ट के सामने आने के बाद से ही इंटरनेट जगत में हलचल बढ़ गई है। लोगों का मानना था कि ट्रोलिंग की वजह से रानी चटर्जी ने ये कदम उठाया है। हालांकि कारण कोई भी हो अब रानी चटर्जी ने वापसी कर ली है, जिससे उनका फैंस काफी खुश हैं।
Tags:    

Similar News