मुंबई। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की क्वीन रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) का नाम टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है।गौरतलब है कि रानी चटर्जी कई सालों से भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में काम कर रही हैं।अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग से उन्होंने करियर की बुलंदियों को हासिल किया हैं।सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया अक्सर फैन्स के साथ रूबरू होती हैं।

भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी आज करोड़ों दिलों की जान हैं जो इंडस्ट्री में अपने हॉट लुक्स और अपने फैशन के लिए जानी जाती है।

ग्रीन कलर की सिंपल साड़ी में रानी सबका दिल जीत रही हैं। रानी का यह देसी अवतार फैंस को खूब पसंद आ रहा हैं।

इस फोटो में सिंपल प्रिंटेड साड़ी में रानी चटर्जी बला की खूबसूरत लग रही हैं।सोशल मीडिया पर इनकी ये तस्वीर खूब वायरल है।
एयरपोर्ट लुक में अभिनेत्री ने साड़ी पहन सभी को चौंका दिया। ग्रीन साड़ी के साथ उन्होंने ब्राउन कलर का बैग कैरी किया है जो उनके एयरपोर्ट लुक को परफेक्ट बना रहा है।
अब तक के फिल्मी करियर में एक्ट्रेस ने करीब 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया हैं। इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में उनकी गिनती होती हैं।
एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द की कई फिल्मों में नजर आएंगी। रानी जल्द ही 'लेडी सिंघम', 'भाभी मां', 'बाबुल की गलियां' जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।


Tags: